विजय ने तिरुचिरापल्ली पूर्व विधानसभा सीट से इस्तीफा दिया
विजय ने तिरुचिरापल्ली पूर्व विधानसभा सीट से इस्तीफा दिया
चेन्नई, 10 मई (भाषा) तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने रविवार को तिरुचिरापल्ली पूर्व विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया और पेरम्बूर सीट बरकरार रखी। राज्य विधानसभा सचिवालय ने यह जानकारी दी।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने से पहले, विजय ने अपना इस्तीफा सौंप दिया।
इसमें कहा गया कि उन्होंने पत्र मंत्रियों के.ए. सेंगोट्टैयन और पी. वेंकटरमन के माध्यम से विधानसभा के प्रमुख सचिव के. श्रीनिवासन को भिजवाया।
भाषा अमित प्रशांत
प्रशांत

Facebook


