चोरी के प्रयास में ग्रामीणों की हिस्ट्रीशीटर को पीट-पीटकर मार डाला
चोरी के प्रयास में ग्रामीणों की हिस्ट्रीशीटर को पीट-पीटकर मार डाला
लखीमपुर खीरी (उप्र), 23 मई (भाषा) लखीमपुर खीरी जिले के खमरिया थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में चोरी के प्रयास में ग्रामीणों की कथित तौर पर पीट-पीटकर एक हिस्ट्रीशीटर को मार डाला। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार रात की है जब कुछ लोग गांव में चोरी की कोशिश कर रहे थे तभी सतर्क ग्रामीणों और एक परिवार के सदस्यों ने उन्हें घेर लिया।
पुलिस ने बताया कि विरोध होने पर धारदार हथियारों से लैस आरोपियों ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।
उसने बताया कि इसके बाद ग्रामीणों ने आत्मरक्षा में लाठियों से जवाबी हमला किया और इस दौरान एक आरोपी की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी मौके से भाग गए।
लखीमपुर खीरी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ख्याति गर्ग घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि ग्रामीणों ने आत्मरक्षा में हमला किया।
उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान मुन्नी लाल के रूप में हुई है। वह हिस्ट्रीशीटर था और उसके खिलाफ 35 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे।
गर्ग ने बताया कि घायल ग्रामीणों का इलाज किया जा रहा है तथा फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
भाषा सं आनन्द खारी
खारी

Facebook


