विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र हादसा : एक और श्रमिक की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हुई

विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र हादसा : एक और श्रमिक की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हुई

विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र हादसा : एक और श्रमिक की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हुई
Modified Date: June 13, 2026 / 08:37 pm IST
Published Date: June 13, 2026 8:37 pm IST

विशाखापत्तनम, 13 जून (भाषा) आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में इस्पात संयंत्र में हाल में हुए हादसे में एक और श्रमिक की मौत हो जाने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) के विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में आठ जून को हुए भीषण विस्फोट में आठ श्रमिकों की मौत हो गई थी और छह अन्य घायल हो गए थे।

विशाखापत्तनम के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘श्रमिक सूरी बाबू का आज (13 जून) लगभग एक बजे निधन हो गया।’’

उन्होंने बताया कि हादसे में सूरी बाबू 95 से 100 प्रतिशत तक झुलस गए थे और गंभीर चोटों के कारण उनकी मृत्यु हो गई।

इससे पहले 10 जून को भी एक अन्य घायल श्रमिक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। अधिकारी ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से झुलसे हुए छह लोगों में से दो की मौत हो चुकी है, दो को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि शेष दो का उपचार जारी है और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

भाषा रवि कांत रवि कांत पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में