हमने होर्मुज जलडमरूमध्य से कुछ जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ईरानी राजदूत फथली

हमने होर्मुज जलडमरूमध्य से कुछ जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ईरानी राजदूत फथली

हमने होर्मुज जलडमरूमध्य से कुछ जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ईरानी राजदूत फथली
Modified Date: March 15, 2026 / 12:42 am IST
Published Date: March 15, 2026 12:42 am IST

नयी दिल्ली, 14 मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फथली ने शनिवार को कहा कि ईरान ने रणनीतिक व्यापार मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य से कुछ जहाजों को गुजरने की अनुमति दी है।

उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि कितने जहाजों को गुजरने की अनुमति दी गई है।

फथली से ‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026’ में आयोजित एक संवाद सत्र के दौरान पूछा गया कि क्या ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे भारतीय जहाजों को गुजरने की अनुमति दी है और कितने दिनों के लिए।

इस पर उन्होंने कहा, “हां, हमने अनुमति दी है, लेकिन मैं यह नहीं बताऊंगा कि कितने जहाजों को।”

फथली ने सत्र के दौरान मुख्यतः फारसी में टिप्पणी की, जिसका अंग्रेजी में अनुवाद भारत में ईरानी दूतावास के उप मिशन प्रमुख जावद हुसैनी ने किया।

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय ध्वज वाले कई जहाज फंसे हुए हैं।

फथली ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा था, ‘‘हम इस समस्या को हल करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।’’

भाषा जितेंद्र नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में