हम उन सीटों की मांग कर रहे जिनपर पिछले चुनाव में द्रमुक को हार मिली थी: कांग्रेस नेता टैगोर

हम उन सीटों की मांग कर रहे जिनपर पिछले चुनाव में द्रमुक को हार मिली थी: कांग्रेस नेता टैगोर

हम उन सीटों की मांग कर रहे जिनपर पिछले चुनाव में द्रमुक को हार मिली थी: कांग्रेस नेता टैगोर
Modified Date: February 14, 2026 / 05:31 pm IST
Published Date: February 14, 2026 5:31 pm IST

चेन्नई, 14 फरवरी (भाषा) कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए उन सीटों की मांग कर रही है जिनपर द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) को पिछले चुनाव में हार मिली थी। उन्होंने कहा कि सत्ता में साझेदारी जरूरी है।

मदुरै में 13 फरवरी को द्रमुक नेता आरएस राजा कन्नप्पन कहा था कि 2026 के चुनाव में पार्टी विधानसभा की 234 सीट में से 170 पर चुनाव लड़ेगी और 160 सीट पर जीत दर्ज करेंगे। कन्नप्पन के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए टैगोर ने कहा कि उनकी पार्टी केवल 2021 के चुनाव में द्रमुक द्वारा खोई गई सीटों की मांग कर रही है।

विरुदुनगर से लोकसभा सदस्य टैगोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021 में, आपने 173 सीट पर चुनाव लड़ा और 133 सीट पर जीत हासिल की। हम (अब) उन सीटों की मांग रहे हैं जिन्हें आप जीतने में असफल रहे।’’

टैगोर ने राज्य के वन मंत्री कन्नप्पन के भाषण की एक वीडियो क्लिप पोस्ट करते हुए कहा, ‘‘सत्ता की साझेदारी जरूरी है। सत्ता में हिस्सेदारी हमारा अधिकार है। लोग फैसला करेंगे।’’

वीडियो में कन्नप्पन को गठबंधन सरकार से इनकार करते हुए सुना जा सकता है। क्लिप में मंत्री दावा करते नजर आ रहे हैं कि द्रमुक इस बार अपने दम पर 160 सीट पर जीत दर्ज करेगी।

भाषा तान्या धीरज

धीरज


लेखक के बारे में