HM Amit Shah On Operation Sindoor: ‘हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है’, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए सेना को दी बधाई
HM Amit Shah On Operation Sindoor: गृहमंत्री शाह ने अपने बयान में कहा कि, हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है।

HM Amit Shah On CG Tour/ Image Credit: IBC24 File Photo
- भारत ने 6-7 मई की दरम्यानी रात डेढ़ बजे 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया।
- इस ऑपरेशन में 30 आतंकवादी मारे गए और 55 अन्य घायल हुए।
- मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि हमले "सटीक, मापा हुआ और गैर-वृद्धिकारी" थे, और किसी भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधा को निशाना नहीं बनाया गया।
नई दिल्ली: HM Amit Shah On Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने 6-7 मई की दरम्यानी रात डेढ़ बजे 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया। ये ठिकाने बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद में हैं। ये वे ठिकाने हैं, जहां से भारत पर आतंकी हमलों की साजिश रची जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले में 30 आतंकियों की मौत हुई है और 55 से ज्यादा घायल हुए हैं। इंडियन आर्मी ने कहा कि पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया। रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की कि इस ऑपरेशन में 30 आतंकवादी मारे गए और 55 अन्य घायल हुए। मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि हमले "सटीक, मापा हुआ और गैर-वृद्धिकारी" थे, और किसी भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधा को निशाना नहीं बनाया गया।
हमे अपनी सेना पर गर्व है: गृहमंत्री शाह
HM Amit Shah On Operation Sindoor: भारत की तरफ से पाकिस्तान पर की गई स्ट्राइक पर देश के कई दिग्गज नेताओं के बयान सामने आए हैं। सभी नेताओं ने भारतीय सेना की तारीफ की है और साथ ही केंद्र सरकार के साथ होने की बात कही है। इसी कड़ी में देश के गृहमंत्री अमित शाह का भी बयान सामने आया है। गृहमंत्री शाह ने अपने बयान में कहा कि, हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है। ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम में हमारे निर्दोष भाइयों की क्रूर हत्या के प्रति भारत की प्रतिक्रिया है। मोदी सरकार भारत और उसके लोगों पर किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Proud of our armed forces.#OperationSindoor is Bharat’s response to the brutal killing of our innocent brothers in Pahalgam.
The Modi government is resolved to give a befitting response to any attack on India and its people. Bharat remains firmly committed to eradicating…
— Amit Shah (@AmitShah) May 7, 2025
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: 'We are proud of our armed forces', Union Home Minister Amit Shah congratulated the army for Operation Sindoor

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm