Gold Rate 31 December 2025: साल के आखिरी दिन फिर अचानक सस्ता हुआ सोना! 1 लाख तोला के बीच गिरावट से खरीदारों की खुली किस्मत!
साल के अंतिम कारोबारी दिन सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोना घटकर 1,36,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि …

(Gold Rate 31 December 2025/ Image Credit: IBC24 News)
- साल के आखिरी दिन भी सोने की कीमतों में गिरावट
- दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,36,340 रुपये प्रति 10 ग्राम
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना रिकॉर्ड स्तर पर
नई दिल्ली: Gold Rate 31 December 2025: देश में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,36,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख रुपये के करीब पहुंच गई है। चेन्नई में 24 कैरेट का भाव 10 रुपये टूटकर 1,37,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। सोने-चांदी की कीमतें अंतर्राष्ट्रीय बाजार और घरेलू मांग जैसे कारकों से प्रभावित होती हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना रिकॉर्ड पर
घरेलू नरमी के उलट, वैश्विक बाजार में सोने ने नई ऊंचाई छू ली है। अंतर्राष्ट्रीय हाजिर बाजार में सोना 4,401.59 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। घरेलू कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय रुझानों के साथ-साथ स्थानीय मांग और टैक्स जैसे कारकों का प्रभाव पड़ता है।
Gold Rate 31 December 2025: दिल्ली में अलग-अलग कैरेट के रेट
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,36,340 रुपये, 22 कैरेट 1,24,990 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,02,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता का हाल
मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,36,190 रुपये और 22 कैरेट 1,24,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में कीमतें थोड़ी ऊंची हैं, जहां 24 कैरेट सोना 1,37,450 रुपये और 22 कैरेट 1,25,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
Gold Rate 31 December 2025: पुणे और बेंगलुरु के भाव
पुणे और बेंगलुरु दोनों शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,36,190 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,24,840 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों में आज के गोल्ड रेट
| शहर | 18 कैरेट (₹) | 22 कैरेट (₹) | 24 कैरेट (₹) |
| दिल्ली | 1,02,070 | 1,24,990 | 1,36,340 |
| मुंबई | 1,01,920 | 1,24,840 | 1,36,190 |
| अहमदाबाद | 1,01,970 | 1,24,890 | 1,36,240 |
| चेन्नई | 1,05,040 | 1,25,990 | 1,37,450 |
| कोलकाता | 1,01,920 | 1,24,840 | 1,36,190 |
| हैदराबाद | 1,01,920 | 1,24,840 | 1,36,190 |
| जयपुर | 1,02,070 | 1,24,990 | 1,36,340 |
| भोपाल | 1,01,970 | 1,24,890 | 1,36,240 |
| लखनऊ | 1,02,070 | 1,24,990 | 1,36,340 |
| चंडीगढ़ | 1,02,070 | 1,24,990 | 1,36,340 |
पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (प्रति ग्राम)
| दिनांक | 24 कैरेट (₹/ग्राम) | बदलाव | 22 कैरेट (₹/ग्राम) | बदलाव |
| 31 दिसंबर 2025 | 13,634 | -1 | 12,499 | -1 |
| 30 दिसंबर 2025 | 13,635 | -305 | 12,500 | -280 |
| 29 दिसंबर 2025 | 13,940 | -317 | 12,780 | -295 |
| 28 दिसंबर 2025 | 14,257 | 0 | 13,075 | 0 |
| 27 दिसंबर 2025 | 14,257 | 240 | 13,075 | 225 |
| 26 दिसंबर 2025 | 14,017 | 77 | 12,850 | 70 |
| 25 दिसंबर 2025 | 13,940 | 32 | 12,780 | 30 |
| 24 दिसंबर 2025 | 13,908 | 38 | 12,750 | 35 |
| 23 दिसंबर 2025 | 13,870 | 240 | 12,715 | 220 |
| 22 दिसंबर 2025 | 13,630 | 197 | 12,495 | 180 |
चांदी में भी गिरावट
31 दिसंबर की सुबह चांदी की कीमत घटकर 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी 75.85 डॉलर प्रति औंस के आसपास है। विशेषज्ञों के अनुसार, मजबूत औद्योगिक मांग, सुरक्षित निवेश की खरीदारी और सप्लाई की कमी से चांदी को आगे भी सहारा मिल सकता है, खास तौर पर सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और डेटा सेंटर जैसे क्षेत्रों से।
इन्हें भी पढ़ें:
- Stock Market 31 December 2025: साल का अंतिम कारोबारी दिन क्या शेयर बाजार में थमेगी गिरावट या नए साल से पहले लगेगा झटका?
- Hindustan Copper Share: स्टील, कॉपर और जादू! मेटल शेयरों में 8वें दिन भी बंपर तेजी, जानिए किस वजह से निवेशक हो गए सुपर-हैप्पी!
- Gemini Vs ChatGPT: AI की दुनिया का सुपरस्टार! 2025 में कौन सा प्लेटफॉर्म बना लोगों की पहली पसंद?
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: घरेलू बाजार में मांग सुस्त रहने और साल के अंत में मुनाफावसूली के कारण सोने के दामों में नरमी दिखी।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Gold Rate 31 December 2025: Gold prices suddenly fell again on the last day of the year! A drop of 100,000 tolas has opened up fortunes for buyers!
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmखाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pm