हम तनाव कम होते हुए देखना चाहते हैं: ब्रिटिश उच्चायुक्त

हम तनाव कम होते हुए देखना चाहते हैं: ब्रिटिश उच्चायुक्त

हम तनाव कम होते हुए देखना चाहते हैं: ब्रिटिश उच्चायुक्त
Modified Date: March 26, 2026 / 09:56 pm IST
Published Date: March 26, 2026 9:56 pm IST

नयी दिल्ली, 26 मार्च (भाषा) भारत में ब्रिटेन की उच्चायुक्त लिंडी कैमरन ने बृहस्पतिवार को कहा कि ब्रिटेन पश्चिम एशिया में “तनाव कम होने” की उम्मीद कर रहा है और चाहता है कि यह संघर्ष जल्द खत्म हो।

उन्होंने कहा कि तेल आपूर्ति फिर से शुरू होनी चाहिए ताकि इसका ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव न पड़े।

नयी दिल्ली में आयोजित ‘टाइम्स नाउ समिट’ 2026 के एक सत्र में उन्होंने यह भी कहा कि ब्रिटेन “रक्षात्मक कार्रवाई का समर्थन करता है, ताकि ईरान को क्षेत्र में मिसाइलें दागने से रोका जा सके।

उन्होंने कहा कि इससे संघर्ष लंबा खिंच रहा है और सहयोगी देशों व लोगों को नुकसान हो रहा है।

अप्रैल 2024 से भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त कैमरन से जब लगभग चार सप्ताह पहले शुरू हुए पश्चिम एशिया संघर्ष और उसके प्रभाव के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “हम तनाव कम होते देखना चाहते हैं।”

उन्होंने कहा, “हम खाड़ी क्षेत्र में अपने सहयोगियों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर भी चिंतित हैं। हम चाहते हैं कि यह संघर्ष खत्म हो और तेल की आपूर्ति फिर से शुरू हो, ताकि कीमतें न बढ़ें।”

भाषा जोहेब नरेश

नरेश


लेखक के बारे में