फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Ads

Weather patterns will change again, there is a possibility of rain in these districts

  •  
  • Publish Date - April 3, 2023 / 03:23 PM IST,
    Updated On - April 3, 2023 / 04:40 PM IST

MP Weather update

जयपुर : Weather patterns will change again राजस्थान के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई, वहीं राज्य के कई जिलों में आज और कल बारिश होने का अनुमान लगाया गया है । मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक श्रीगंगानगर के करणपुर में चार मिलीमीटर, श्रीगंगानगर में 2.5 मिलीमीटर, बीकानेर के खाजूवाला में दो मिलीमीटर, झुंझुनूं में दो मिलीमीटर, सीकर के दांतारामगढ़ और रामगढ़ शेखाटन और श्रीगंगानगर में 1-1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Read More : किराए के मकान में रहने वाला युवक बना करोड़पति, दो साल बाद खुली क्रिकेट गेमिंग एप पर किस्मत, ड्रीम 11 में जीते इतने करोड़ रुपए

Weather patterns will change again जयपुर मौसम केन्द्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक प्रेरित परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। उन्होंने बताया कि आज बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर जिलों के ज्यादातर भागों में व जोधपुर, अजमेर व जयपुर संभाग के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मध्यम से तीव्र मेघ गर्जन के साथ अचानक तेज हवाएं व हल्के से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है।

Read More : अगले दो सालों तक इन राशियों की चमकेगी किस्मत, बनी रहेगी न्याय के देवता शनि देव की कृपा और होंगे अमीर! 

उन्होंने बताया कि मंगलवार को विक्षोभ के प्रभाव से अजमेर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन व हल्की बारिश के रूप में जारी रहेगा। शर्मा ने बताया कि बुधवार से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग को छोड़कर शेष भागों में आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है। विभाग के अनुसार पिछले घंटों के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस से लेकर 36 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस से लेकर 22.9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।