Weather Update: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले चार​ दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की अलर्ट

Weather Update: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले चार​ दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की अलर्ट

Weather Update: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले चार​ दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की अलर्ट

Weather Update | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 7, 2026 / 09:43 pm IST
Published Date: February 7, 2026 9:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • हिमाचल प्रदेश में अगले 4 दिन बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
  • अरुणाचल प्रदेश में तेज़ बारिश और हवाओं की संभावना
  • दक्षिण भारत और उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का पूर्वानुमान

नई दिल्ली: Weather Update देश के कई राज्यों में लगभग ठंड का असर कम हो गया है। जिसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। तो वहीं कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है।

हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

Himachal Pradesh Weather Update हिमाचल प्रदेश में ठंड अभी भी है, लेकिन इसी बीच यहां मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने यहां अलर्ट जारी किया है कि हिमाचल प्रदेश में अगले 4 दिन कई जगह भारी बारिश होगी। इस दौरान कई जगह बर्फबारी का भी अलर्ट है।

अरुणाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

Arunachal Pradesh Weather Update मानसून के दौरान अरुणाचल प्रदेश में जमकर बादल बरसे और अभी भी राज्य में बारिश का सिलसिला बरकरार है। अरुणाचल प्रदेश में अब मौसम का मिज़ाज फिर बदल गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 4 दिन अरुणाचल प्रदेश में कई जगह जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान कई जगह तेज़ हवा चलने की भी संभावना है।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

इसके अलावा मौसम विभाग ने केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, पुडुचेरी, रायलसीमा, कराईकल, माहे, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार में अगले 4 दिन भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिन उत्तराखंड, मध्य प्रदेश में कुछ जगह, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में जमकर बादल बरसेंगे।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।