CG Politics News: ‘अमित शाह छत्तीसगढ़ में क्या खोजना चाहते हैं? केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे पर नेता प्रतिपक्ष महंत ने उठाए सवाल, भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दिया मजेदार जवाब

CG Politics News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज से तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा है। अमित शाह के दौरे को लेकर विपक्ष लगातर निशाना साध रहा है।

CG Politics News: ‘अमित शाह छत्तीसगढ़ में क्या खोजना चाहते हैं? केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे पर नेता प्रतिपक्ष महंत ने उठाए सवाल, भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दिया मजेदार जवाब

CG Politics News/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: February 7, 2026 / 03:06 pm IST
Published Date: February 7, 2026 2:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज से तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा है।
  • अमित शाह के दौरे को लेकर विपक्ष लगातर निशाना साध रहा है।
  • रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विपक्ष के बयान पर पलटवार किया है।

CG Politics News: रायपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज से तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा है। गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर विपक्ष लगातर निशाना साध रहा है। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने गृहमंत्री शाह के दौरे को लेकर कहा कि, छत्तीसगढ़मित शाह का गढ़ बन गया है। हर हफ्ते और 15 दिन में अमित शाह छत्तीसगढ़ आते हैं। (CG Politics News) आखिर अमित शाह छत्तीसगढ़ में क्या खोजना चाहते हैं? अमित शाह कितना खोज पाते हैं, देखते हैं। बस्तर में बहुमूल्य खनिज संपदा है।

छत्तीसगढ़ BJP का गढ़ है, तो BJP नेता आएंगे ही: बृजमोहन अग्रवाल

नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के इस  बयान पर छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पलटवार किया है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा छत्तीसगढ़ BJP का गढ़ है, तो BJP नेता आएंगे ही। गृह मंत्री शाह का छत्तीसगढ़ पर ध्यान देना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। कांग्रेस तो BJP सरकार का धन्यवाद करें। (CG Politics News)  जिनके कारण देश से नक्सलवाद और आतंकवाद खत्म हो रहा है। PM मोदी,HM शाह ने इन्हें खत्म कर रहे हैं।

आज शाम रायपुर पहुंचेंगे गृहमंत्री अमित शाह

आपकी जानकरी के लिए बता दें कि, तय कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार 7 फरवरी को शाम 4:40 पर रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से निजी होटल के लिए रवाना होंगे। गृहमंत्री शाह निजी होटल में आराम करेंगे और रविवार 8 फरवरी को सुबह 11 बजे से एक के बाद एक कई बड़ी (CG Politics News)  बैठके होंगी। (Amit Shah Chhattisgarh Visit) गृहमंत्री शाह 8 फरवरी को शाम 5 बजे तक नक्सलवाद पर हाई लेवल मीटिंग करेंगे। इस बैठक में केंद्र और राज्य के अधिकारियों के साथ नक्सलवाद पर चर्चा की जाएगी। LWE और विभागों की समीक्षा बैठक में रणनीति बनाई जाएगी।

बस्तर पंडुम के समापन समारोह में शामिल होंगे गृहमंत्री शाह

बैठकें खत्म होने के बाद 5 बजे से 6.10 तक गृहमंत्री अमित शाह एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे और इसके बाद निजी होटल में ही रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद गृहमंत्री शाह 09 फरवरी सोमवार को विशेष विमान से रायपुर से मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। (Amit Shah Chhattisgarh Visit) दंतेश्वरी एयरपोर्ट से गृहमंत्री अमित शाह कार के जरिए बस्तर पंडूम कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दोपहर 12:05 से शाम 4 बजे तक बस्तर पंडूम के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद गृहमंत्री शाह शाम 4:20 को जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.