पश्चिम बंगाल: भांगड़ में कथित तृणमूल कार्यकर्ता के घर से करीब 100 देसी बम बरामद

पश्चिम बंगाल: भांगड़ में कथित तृणमूल कार्यकर्ता के घर से करीब 100 देसी बम बरामद

पश्चिम बंगाल: भांगड़ में कथित तृणमूल कार्यकर्ता के घर से करीब 100 देसी बम बरामद
Modified Date: April 26, 2026 / 07:54 pm IST
Published Date: April 26, 2026 7:54 pm IST

कोलकाता, 26 अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तहत 29 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान से पहले रविवार को दक्षिण 24 परगना जिले के भांगड़ में एक कथित तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता के घर से करीब 100 देसी बम बरामद किये हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर रफीकुल इस्लाम के आवास की तलाशी ली गई, जहां से ये विस्फोटक बरामद हुए।

निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘कोलकाता के पुलिस आयुक्त, सभी उपायुक्त, अधीक्षकों और थाना प्रभारियों (ओपी और आईसी) को कड़ा संदेश दिया गया है कि यदि उनके न्यायाधिकार क्षेत्र में इस तरह के विस्फोटक पाए जाते हैं या किसी व्यक्ति द्वारा डराने-धमकाने की रणनीति अपनाई जाती है, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि संवेदनशील इलाकों में निगरानी और क्षेत्र गश्त तेज की जाएगी ताकि मतदाता बिना किसी डर के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए पहले चरण में 152 सीट के लिए 23 अप्रैल को मतदान हुआ था, जबकि दूसरे चरण में शेष सीट के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा। मतगणना चार मई को होगी।

भांगड़ में दूसरे चरण में मतदान होना है।

भाषा सुमित धीरज

धीरज


लेखक के बारे में