प.बंगाल : सिंगुर में भाजपा उम्मीदवार करीब 3,000 मतों से आगे

प.बंगाल : सिंगुर में भाजपा उम्मीदवार करीब 3,000 मतों से आगे

प.बंगाल : सिंगुर में भाजपा उम्मीदवार करीब 3,000 मतों से आगे
Modified Date: May 4, 2026 / 12:13 pm IST
Published Date: May 4, 2026 12:13 pm IST

कोलकाता, चार मई (भाषा) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान चर्चा में रही सिंगुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सोमवार को मतगणना के शुरुआती रुझानों में तृणमूल कांग्रेस से करीब 3,000 मतों से आगे है।

सिंगुर में परित्यक्त टाटा नैनो कार फैक्टरी का मुद्दा चुनाव प्रचार के दौरान प्रमुखता से उठा था।

सिंगुर विधानसभा सीट पर भाजपा के अरूप कुमार दास अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तृणमूल कांग्रेस के बेचाराम मन्ना से 2,965 मतों से आगे हैं। दास को 15,516 मत मिले, जबकि मन्ना को 12,651 मत प्राप्त हुए।

हुगली जिले की सिंगुर सीट पर तृणमूल 2001 से जीत दर्ज करती रही है।

सिंगुर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में अक्सर चर्चा का विषय रहा है। तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी के कृषि भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन के बाद टाटा मोटर्स ने वहां अपनी नैनो कार फैक्टरी का इरादा छोड़ दिया था।

भाषा सिम्मी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में