Kailash Vijayvargiya emotional reaction BJP victory Bengal: बंगाल में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत तो इस कैबिनेट मंत्री के छलके आंसू, कहा- मुझ पर बलात्कार का केस लगाया गया था
Kailash Vijayvargiya emotional reaction BJP victory Bengal: बंगाल में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत तो इस कैबिनेट मंत्री के छलके आंसू, कहा- मुझ पर बलात्कार का केस लगाया गया था
Kailash Vijayvargiya emotional reaction BJP victory Bengal/Photo Credit: IBC24
- पश्चिम बंगाल में BJP 195 सीटों पर आगे, दो-तिहाई बहुमत के करीब
- TMC 93 सीटों पर सिमटी, कांग्रेस का खाता नहीं खुला
- कैलाश विजयवर्गीय जीत के बाद भावुक, बयान में लगाए गंभीर आरोप
Kailash Vijayvargiya emotional reaction BJP victory Bengal: देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आज जारी किए जा रहे है। बात पश्चिम बंगाल की करें तो यहां भाजपा पश्चिम बंगाल की सत्ता की ओर तेजी से बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी दो तिहाई बहुमत के करीब पहुंच गई है। बीजेपी के उम्मीदवार 195 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। तृणमूल कांग्रेस 93 सीटों पर आगे है। लेफ्ट के उम्मीदवार भी तीन सीटों पर लीड कर रहे हैं। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला सका है। वहीं, अन्य के खाते में दो सीटें जाती दिख रही हैं।
जीत पर इस कैबिनेट मंत्री के छलके आंसू
वही पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 (Kailash Vijayvargiya emotional reaction BJP victory Bengal) के नतीजों में बीजेपी की बड़ी बढ़त और संभावित सरकार बनने के रुझान सामने आने के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय रो पड़े। इंदौर बीजेपी कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान भावुक होकर कहा इस जीत पर मेरी खुशी का अंदाज़ा नहीं लगा सकते, मुझ पर पिछले चुनाव के दौरान टीएमसी ने रेप और ट्रैफिकिंग जैसे झूठे मुकदमे दर्ज कराए थे।
परिणामों को लेकर क्या बोले सीएम साय
इन परिणामों (Kailash Vijayvargiya emotional reaction BJP victory Bengal) को लेकर अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की निरंकुश सरकार से जनता को जल्द निजात मिलने वाली है। मुख्यमंत्री साय ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में रुझान आ रहे हैं, जो पार्टी के लिए सकारात्मक संकेत हैं। उन्होंने इसे राज्य में बदलाव की लहर बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि असम और पुडुचेरी में भी भाजपा सरकार बनाने जा रही है।
ये भी पढ़ें
- BJP Won West Bengal: पश्चिम बंगाल में लहराया भगवा तो गदगद दिखे सीएम साय! कहा- TMC की निरंकुश सरकार से जनता को मिलेगी निजात, सुनिए और क्या कहा?
- Rita Bahuguna Joshi husband death: BJP के इस पूर्व सांसद के पति का निधन, सीएम ने जताया शोक, जानिए कैसे गई जान?
- Vidhan sabha Chunav Parinam 2026 Live: ‘यह एक सोची-समझी चाल है’, बंगाल में बीजेपी की आंधी के बीच ममता का बड़ा आरोप

Facebook


