पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राष्ट्रपति और रक्षा मंत्री से मुलाकात की
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राष्ट्रपति और रक्षा मंत्री से मुलाकात की
(तस्वीर के साथ)
नयी दिल्ली, 22 मई (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बैठक की तस्वीर साझा की।
पोस्ट में कहा गया, ‘‘पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।’’
शुभेंदु ने नौ मई को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, जो राज्य में इस पद पर पहुंचने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पहले नेता हैं।
उन्होंने यहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की।
सिंह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के साथ अपनी मुलाकात की जानकारी और कुछ तस्वीरें साझा कीं।
रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘नयी दिल्ली में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की। वह राजनीति और विधायिका के क्षेत्र में समृद्ध अनुभव रखने वाले व्यक्ति हैं। मुझे विश्वास है कि वह पश्चिम बंगाल को नयी ऊंचाई पर ले जाने के लिए काम करेंगे।’’
भाषा नेत्रपाल पवनेश
पवनेश

Facebook


