पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अमित शाह से मुलाकात की

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अमित शाह से मुलाकात की

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अमित शाह से मुलाकात की
Modified Date: May 22, 2026 / 10:40 pm IST
Published Date: May 22, 2026 10:40 pm IST

(फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, 22 मई (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में गृह मंत्री के साथ शुभेंदु अधिकारी की यह पहली औपचारिक मुलाकात थी।

अधिकारियों ने कहा कि दोनों नेताओं ने सुरक्षा, सीमा, अवैध प्रवासियों आदि से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

शुभेंदु अधिकारी ने नौ मई को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में भाजपा के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी जी से मुलाकात की और उन्हें उनकी नयी जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल सरकार राज्य की जनता के कल्याण और सुशासन के लिए अथक एवं समर्पित रूप से काम करना जारी रखेगी।’’

मुख्यमंत्री ने दिन के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की।

भाषा

देवेंद्र नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में