बंगाल: मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी मिले राज्यपाल रवि से

बंगाल: मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी मिले राज्यपाल रवि से

बंगाल: मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी मिले राज्यपाल रवि से
Modified Date: May 27, 2026 / 03:08 pm IST
Published Date: May 27, 2026 3:08 pm IST

( तस्वीर सहित )

कोलकाता, 27 मई (भाषा) पश्चिम बंगाल में नवगठित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को यहां लोक भवन में राज्यपाल आर एन रवि से मुलाकात की।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक आधे घंटे से अधिक चली, लेकिन उसमें क्या चर्चा हुई, इसकी तत्काल जानकारी नहीं मिल पाई है।

अधिकारी की रवि से यह मुलाकात राज्य में नवगठित भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच हुई है।

अधिकारी ने नौ मई को यहां ब्रिगेड परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ पांच अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली थी।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में