पश्चिम बंगाल के मंत्री को पक्षाघात, अस्पताल में भर्ती

पश्चिम बंगाल के मंत्री को पक्षाघात, अस्पताल में भर्ती

पश्चिम बंगाल के मंत्री को पक्षाघात, अस्पताल में भर्ती
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: September 3, 2020 1:38 pm IST

कोलकाता, तीन सितंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के श्रम राज्यमंत्री निर्मल माजी को पक्षाघात आने के बाद उन्हें बृहस्पतिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

माजी को शहर में स्थित बांगुर मस्तिष्क विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और जल्दी ही उनकी सर्जरी की जा सकती है।

माजी (59) उलूबेरिया उत्तरी विधान सभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

भाषा यश माधव

माधव


लेखक के बारे में