पश्चिम बंगाल चुनाव: निर्वाचन आयोग के आंकड़ों में भाजपा आठ सीट पर आगे

पश्चिम बंगाल चुनाव: निर्वाचन आयोग के आंकड़ों में भाजपा आठ सीट पर आगे

पश्चिम बंगाल चुनाव: निर्वाचन आयोग के आंकड़ों में भाजपा आठ सीट पर आगे
Modified Date: May 4, 2026 / 09:54 am IST
Published Date: May 4, 2026 9:54 am IST

कोलकाता, चार मई (भाषा) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को जारी मतगणना को लेकर निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध शुरुआती रुझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आठ विधानसभा सीट पर आगे है।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा दिनहाटा, गोसाबा, झाड़ग्राम, बाघमुंडी, बंकुरा, मांटेश्वर, दुर्गापुर पूर्व और आसनसोल दक्षिण में आगे है।

राज्य की 293 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार, सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू की गई।

विभिन्न टेलीविजन चैनलों के शुरुआती रुझानों में विपक्षी भाजपा, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर बढ़त बनाती दिखी।

‘टीवी 9 बांग्ला’ के अनुसार, तृणमूल करीब 101 सीट पर आगे है जबकि भाजपा 105 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

‘जी 24 घंटा’ ने तृणमूल को 110 सीट और भाजपा को 100 सीट पर आगे बताया।

‘रिपब्लिक बांग्ला’ के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 70 सीट पर आगे है जबकि तृणमूल 53 सीट पर बढ़त बनाए हुए थी।

‘एबीपी आनंद’ के अनुसार भाजपा 67 सीट और तृणमूल 58 सीट पर आगे है।

‘इंडिया टुडे’ के अनुसार, तृणमूल 95 सीट पर आगे है जबकि भाजपा 102 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

‘आनंदबाजार डॉट कॉम’ ने भाजपा को 62 सीट और तृणमूल को 60 सीट पर आगे बताया।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस दो और भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा (बगपम) एक सीट पर आगे है।

भाषा सिम्मी वैभव

वैभव


लेखक के बारे में