पश्चिम बंगाल चुनाव: राजारहाट न्यू टाउन सीट पर मतों की पुनर्गणना जारी

पश्चिम बंगाल चुनाव: राजारहाट न्यू टाउन सीट पर मतों की पुनर्गणना जारी

पश्चिम बंगाल चुनाव: राजारहाट न्यू टाउन सीट पर मतों की पुनर्गणना जारी
Modified Date: May 5, 2026 / 01:42 pm IST
Published Date: May 5, 2026 1:42 pm IST

कोलकाता, पांच मई (भाषा) पश्चिम बंगाल की राजारहाट न्यू टाउन विधानसभा सीट पर मंगलवार को मतों की पुनर्गणना जारी है।

यह एकमात्र सीट है जिसका नतीजा अभी तक घोषित नहीं हुआ है। एक उम्मीदवार की ओर से मतों के बेहद कम अंतर पर सवाल उठाए जाने के बाद पुनर्गणना का आदेश दिया गया।

निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘पुनर्गणना आज जारी है और जैसे ही यह पूरी होगी, हम नतीजा घोषित कर देंगे।’’

निर्वाचन आयोग के अनुसार सोमवार को हुई मतगणना के 17वें दौर तक तृणमूल कांग्रेस के तापस चटर्जी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पीयूष कनोड़िया पर 323 मतों की बढ़त बनाए हुए थे।

मंगलवार अपराह्न एक बजे तक निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अद्यतन जानकारी के अनुसार अंतिम एवं 18वें चरण में भाजपा के पीयूष कनोड़िया को निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर 309 मतों की बढ़त है। हालांकि, परिणाम घोषित नहीं किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, एक उम्मीदवार द्वारा बेहद कम अंतर पर आपत्ति जताए जाने के बाद यह पुनर्गणना कराई जा रही है।

भाषा

खारी वैभव

वैभव


लेखक के बारे में