पश्चिम बंगाल चुनाव : बेलेघाटा में तृणमूल के कुणाल घोष आगे

पश्चिम बंगाल चुनाव : बेलेघाटा में तृणमूल के कुणाल घोष आगे

पश्चिम बंगाल चुनाव : बेलेघाटा में तृणमूल के कुणाल घोष आगे
Modified Date: May 4, 2026 / 12:02 pm IST
Published Date: May 4, 2026 12:02 pm IST

कोलकाता, चार मई (भाषा) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को जारी मतगणना के रुझानों के अनुसार उत्तरी कोलकाता की बेलेघाटा सीट पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार कुणाल घोष अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्थ चौधरी से आगे हैं। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।

आयोग के अनुसार, चौथे दौर की मतगणना के बाद घोष 14,527 मतों से आगे हैं।

इस सीट पर कुल 23 दौर की मतगणना होगी।

यह सीट फिलहाल तृणमूल के परेश पॉल के पास है, जो इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे।

भाषा सिम्मी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में