पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री की पहली प्रशासनिक बैठक से पहले राज्य सचिवालय की सुरक्षा समीक्षा की गई
पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री की पहली प्रशासनिक बैठक से पहले राज्य सचिवालय की सुरक्षा समीक्षा की गई
कोलकाता, 10 मई (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सोमवार को होने वाली पहली प्रशासनिक बैठक के मद्देनजर कोलकाता पुलिस के आयुक्त अजय नंद ने रविवार को राज्य सचिवालय नबान्न और आस-पास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त के साथ कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “मुख्यमंत्री अधिकारी की सोमवार को होने वाली प्रशासनिक बैठक को ध्यान में रखते हुए नबान्न और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।”
अधिकारी ने कहा, “सभी पुलिस अधीक्षक, आयुक्त, वरिष्ठ रेलवे पुलिस अधिकारी और विभिन्न पुलिस विंग के उच्च अधिकारियों को सोमवार को पांच बजे हावड़ा में नबान्न सभागार में होने वाली बैठक में उपस्थित होने के लिए कहा गया है।”
सीआईडी, एसटीएफ, खुफिया शाखा, यातायात विंग, टेलीकॉम, प्रशिक्षण, तटीय सुरक्षा और सशस्त्र पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को भी बैठक में भाग लेने के निर्देश दिए गए हैं।
अधिकारियों ने कहा कि बैठक में राज्य में कानून-व्यवस्था की समग्र स्थिति, विभिन्न पुलिस इकाइयों के बीच समन्वय और प्रशासनिक तैयारी पर ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद है।
भाषा जोहेब दिलीप
दिलीप

Facebook


