पश्चिम बंगाल: एसटीएफ ने हावड़ा से जैश के आतंकवादी के संदिग्ध सहयोगी को किया गिरफ्तार

Ads

पश्चिम बंगाल: एसटीएफ ने हावड़ा से जैश के आतंकवादी के संदिग्ध सहयोगी को किया गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - August 3, 2026 / 11:28 AM IST,
    Updated On - August 3, 2026 / 11:28 AM IST

कोलकाता, तीन अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने कथित जासूसी नेटवर्क की जांच के सिलसिले में सोमवार को हावड़ा से आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध गुर्गे हमीम मंडल के एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान आदित्य सिंह उर्फ राज उर्फ राजू के रूप में हुई है जिसे हमीम मंडल और उसकी कथित सहयोगी अर्पिता सरकार से पूछताछ के दौरान मिली जानकारियों के आधार पर बेलिलियस रोड से पकड़ा गया।

अधिक विवरण साझा न करते हुए एसटीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘जांच के दौरान मिले सटीक सुरागों के आधार पर यह गिरफ्तारी की गई है। अब हमारा ध्यान इस कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने पर केंद्रित है।’’

जांचकर्ताओं को संदेह है कि आदित्य एक ऑनलाइन गेमिंग मंच के जरिए मंडल के संपर्क में आया और बाद में इस कथित साजिश में शामिल हो गया।

एसटीएफ अधिकारी ने कहा, ‘‘उस पर शहरी विकास राज्य मंत्री उमेश राय और उनके बेटे से जुड़ी जानकारी एकत्र करने और उसे आरोपी के साथ साझा करने का संदेह है।’’

भाषा खारी रंजन

रंजन