Samastipur Saharsa MEMU Train Fire | Photo Credit: AI
सहरसा: Samastipur Saharsa MEMU Train Fire बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार तड़के समस्तीपुर-सहरसा मेमू ट्रेन के दो डिब्बों में आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
Bihar Train Fire पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘समस्तीपुर-सहरसा मेमू ट्रेन (संख्या 63344) सोमवार तड़के करीब तीन बजे सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पहुंची। इसी दौरान स्टेशन मास्टर ने ट्रेन के मोटर कोच में आग लगने की सूचना दी। आग ने ट्रेन के दो डिब्बों को अपनी चपेट में ले लिया।’
उन्होंने बताया कि अग्निशामक यंत्रों से आग पर काबू नहीं पाया जा सका, जिसके बाद तुरंत दमकल गाड़ियों को बुलाया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित ट्रेन से उतार लिया गया और विद्युत लाइन की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।
सीपीआरओ ने बताया कि करीब सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि इस घटना में किसी यात्री के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
#Bihar सिमरी-बख्तियारपुर स्टेशन पर खड़ी मेमू ट्रेन में सोमवार की सुबह करीब 3 बजे आग लगने से अफरातफरी मच गई। यात्री ट्रेन की बोगी से कूदकर भागे।
आग की लपट इतनी तेज थी कि देखते ही देखते आग ने अगली बोगी को अपनी चपेट में ले लिया। इंजन सहित एक बोगी धू-धू कर जलकर खाक हो गई। घटना के… pic.twitter.com/LbOLGrmgIt
— Ashutosh Prasad (@ashukrpd) August 3, 2026