शिमला में महिला कांस्टेबल पर अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में स्थानीय गायक पर मामला दर्ज

Ads

शिमला में महिला कांस्टेबल पर अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में स्थानीय गायक पर मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - August 3, 2026 / 10:36 AM IST,
    Updated On - August 3, 2026 / 10:36 AM IST

शिमला, तीन अगस्त (भाषा) हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक महिला पुलिस कांस्टेबल पर कथित तौर पर अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में एक स्थानीय गायक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कांस्टेबल ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि गोपी जैक्स नामक गायक ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान उनके रंग रूप को लेकर अमर्यादित टिप्पणियां कीं।

महिला कांस्टेबल हिमाचल पुलिस के लोकप्रिय ‘हार्मनी ऑफ द पाइन’ ऑर्केस्ट्रा का भी हिस्सा हैं। कांस्टेबल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है जिनमें उन्होंने कहा कि जैक्स द्वारा की गई टिप्पणियां उनकी ‘‘पेशेवर प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रही हैं।’’

अपर पुलिस अधीक्षक मेहर पंवार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा खारी रंजन

रंजन