प.बंगाल: शुभेंदु ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की घोषणा की

प.बंगाल: शुभेंदु ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की घोषणा की

प.बंगाल: शुभेंदु ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की घोषणा की
Modified Date: September 16, 2026 / 01:43 pm IST
Published Date: September 16, 2026 1:43 pm IST

कोलकाता, 16 सितंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की घोषणा की।

शुभेंदु ने कहा कि यह वर्ष बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि अक्टूबर में गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में राज्य के लोगों से 17 सितंबर को मोदी के जन्मदिन के अवसर पर अपने घरों, संस्थानों और मंदिरों में दीये जलाने की भी अपील की।

शुभेंदु ने कहा, “मोदी जी की जनसेवा की गौरवशाली यात्रा को यादगार बनाने के लिए 17 सितंबर से महीने भर का ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू होगा।”

इससे पहले, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने भी मंगलवार को 17 सितंबर से देशभर में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की घोषणा की थी।

इस अभियान के तहत रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर, स्वच्छता अभियान, लाभार्थियों से संपर्क और नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करने वाले कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की जाएगी।

भाजपा नेता ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा यह अभियान सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर केंद्रित होगा, साथ ही इसके माध्यम से सरकारी योजनाओं और नीतियों को जमीनी स्तर पर लाभार्थियों तक पहुंचाया जाएगा।

भाषा जितेंद्र मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में