प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को ‘अन्नपूर्णा दिवस’ के रूप में मनाएगा पश्चिम बंगाल: शुभेंदु

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को 'अन्नपूर्णा दिवस' के रूप में मनाएगा पश्चिम बंगाल: शुभेंदु

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को ‘अन्नपूर्णा दिवस’ के रूप में मनाएगा पश्चिम बंगाल: शुभेंदु
Modified Date: August 22, 2026 / 10:35 pm IST
Published Date: August 22, 2026 10:35 pm IST

कोलकाता, 22 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को घोषणा की कि पश्चिम बंगाल 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर ‘अन्नपूर्णा दिवस’ मनाएगा। उन्होंने यह घोषणा उस वक्त की जब वह अपनी सरकार की विभिन्न उपलब्धियां गिना रहे थे, जबकि दूसरी ओर महिलाएं इस योजना का लाभ न मिलने को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रही थीं।

शुभेंदु ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विपक्ष पर प्रदर्शनों को राजनीतिक रूप से प्रायोजित करने और मीडिया के जरिये उसे बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह इस तरह के दबाव के आगे झुकने वाले नहीं हैं।

भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में योजना से जुड़े एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारी ने कहा, ‘वे सनसनी पैदा करने के लिए रील बना सकते हैं और 20 लोगों को सड़क पर लाकर मीडिया ट्रायल कर सकते हैं, लेकिन इस तरह की रणनीति काम नहीं करेगी।’

शुभेंदु ने कहा कि वह ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जो ‘टेलीविज़न कैमरों के सामने भाषण देने वाले कुछ दर्जन लोगों के सामने सिर झुकाएंगे’।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में