Rajasthan Principal Viral Video: बिना कपड़ों के छात्राओं के साथ नहाता दिखा प्रिंसिपल, इस बहाने ले गया था बांध, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

बिना कपड़ों के छात्राओं के साथ नहाता दिखा प्रिंसिपल, खुलेआम की गोद में उठाने की कोशिश, Rajasthan Principal Viral Video

Rajasthan Principal Viral Video: बिना कपड़ों के छात्राओं के साथ नहाता दिखा प्रिंसिपल, इस बहाने ले गया था बांध, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
Modified Date: August 22, 2026 / 11:44 pm IST
Published Date: August 22, 2026 10:56 pm IST

अलवर: Rajasthan Principal Viral Video स्वतंत्रता दिवस के अगले ही दिन एक सरकारी स्कूल से जुड़ा ऐसा मामला सामने आया है, जिसने शिक्षा व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजस्थान के अलवर जिले के थानागाजी क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल का छात्राओं के साथ बांध के पानी में नहाने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों ने आपत्ति जताते हुए मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

मामला 15 अगस्त का बताया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के बाद स्कूल के छात्र-छात्राओं को प्रिंसिपल जंगल के रास्ते करीब दो किलोमीटर दूर स्थित भड़ाज बांध ले गए थे। बताया जा रहा है कि वहां 9वीं से 12वीं कक्षा की छात्राएं भी थीं। बच्चों को भ्रमण कराने और तैराकी सिखाने की बात सामने आ रही है। इसी दौरान बांध के आसपास मौजूद कुछ युवाओं ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। वायरल फुटेज में प्रिंसिपल छात्राओं के साथ पानी में नजर आ रहा है। वीडियो को लेकर कई तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम की वास्तविक परिस्थितियों और उससे जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

बच्चों की सुरक्षा पर सबसे बड़ा सवाल (Rajasthan Principal Viral Video)

मामले में सिर्फ वीडियो ही नहीं, बल्कि बच्चों को बांध तक ले जाने और उन्हें पानी में उतारने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। बच्चों के लिए लाइफ जैकेट जैसी सुरक्षा सामग्री की व्यवस्था नहीं होने और कुछ बच्चों को तैरना नहीं आने की बात भी सामने आई है। ग्रामीणों के अनुसार बांध की पाल काफी संकरी है और पूर्व में यहां डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं। उनका यह भी कहना है कि करीब चार साल से इस स्थान पर लोगों के जाने पर रोक है। ऐसे में स्कूल के बच्चों को वहां ले जाने का निर्णय क्यों लिया गया, यह भी जांच का विषय है।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। थानागाजी थाना प्रभारी राजकुमार मीणा के अनुसार फिलहाल किसी छात्र, छात्रा या अभिभावक की ओर से लिखित शिकायत पुलिस को नहीं मिली है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है और प्रिंसिपल के बयान भी दर्ज किए गए हैं। पुलिस अब वीडियो की सत्यता, उसके संदर्भ और घटना के दौरान वास्तव में क्या हुआ, इसकी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षा विभाग ने भी शुरू की पड़ताल

मामला शिक्षा विभाग तक पहुंचने के बाद विभागीय स्तर पर भी जांच शुरू हो गई है। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शकुंतला यादव ने बताया कि बालिकाओं, प्रिंसिपल और अभिभावकों से प्रारंभिक जानकारी ली गई है। अब पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए टीम तथ्यों को जुटाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी मनोज शर्मा ने मामले में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने वायरल वीडियो से जुड़े तथ्यों की भी पड़ताल कराने की बात कही है। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस और शिक्षा विभाग की जांच महत्वपूर्ण होगी। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि बांध पर बच्चों को ले जाने के पीछे क्या परिस्थितियां थीं, सुरक्षा के क्या इंतजाम किए गए थे और वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम की वास्तविकता क्या है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।