पश्चिम बंगाल : भाजपा सरकार के मंत्रियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

पश्चिम बंगाल : भाजपा सरकार के मंत्रियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

पश्चिम बंगाल : भाजपा सरकार के मंत्रियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
Modified Date: June 13, 2026 / 07:58 pm IST
Published Date: June 13, 2026 7:58 pm IST

कोलकाता, 13 जून (भाषा) पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार के मंत्रियों के लिए शनिवार को यहां एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, मंत्रिमंडल के लगभग सभी सदस्य पहली बार मंत्री बने हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नेताजी सुभाष प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित उद्बोधन एवं प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया और उसे संबोधित किया।

अधिकारियों के अनुसार, मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल और मुख्यमंत्री के सलाहकार सुब्रत गुप्ता भी इस शिविर में शामिल हुए। यह कार्यक्रम पश्चिम बंगाल की पहली भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्रियों और राज्य मंत्रियों के लिए आयोजित किया गया था।

बैठक में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तापस रॉय, उच्च शिक्षा मंत्री जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक बर्मन, वन मंत्री मनोज कुमार उरांव तथा वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता सहित कई मंत्री मौजूद थे।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी दिसंबर 2020 में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने से पहले ममता बनर्जी मंत्रिमंडल में मंत्री रह चुके हैं।

भाषा रवि कांत दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में