आखिर क्या थी वजह? दुकान पर उमड़ पड़ी लोगों की भीड़, आनन-फानन में प्रशासन ने बंद करवा दी दुकान, वीडियो वायरल

आखिर क्या थी वजह? दुकान पर उमड़ पड़ी लोगों की भीड़, आनन-फानन में प्रशासन ने बंद करवा दी दुकान, वीडियो वायरल

आखिर क्या थी वजह? दुकान पर उमड़ पड़ी लोगों की भीड़, आनन-फानन में प्रशासन ने बंद करवा दी दुकान, वीडियो वायरल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:45 pm IST
Published Date: October 21, 2020 11:23 am IST

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण काल में एक दुकान में उमड़ी लोगों की भीड़ सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। जिसे लेकर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। दूसरी ओर वीडियो सामने आने के बाद आनन फानन में प्रशासन ने दुकान को बंद करवा दिया है।

Read More News: पाकिस्तान के कराची शहर में भीषण विस्फोट में तीन लोगों की मौत, 15 अन्य घायल

उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए केंद्र लगातार लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की अपील कर रही है। वहीं दूसरी ओर लोगों की लापरवाही भी सामने आई है। दरअसल चेन्नई की एक साड़ी दुकान के खुलते ही लोगों की भीड़ इस कदर उमड़ पड़ी की पुलिस वालों भी ये सब देख हैरत में पड़ गए।

Read More News: सनकी आशिक ने युवती पर किया एसिड अटैक, दो आरोपी गिरफ्तार

लोगों की भीड़ देखकर ऐसा लग रहा था, जैसा कि साड़ी शॉप में फ्री की साड़ी बांटी जा रही हो। हर कोई सोशल डिस्टेंसिंग को भूल चुका है। जिनमें से काफी कम लोग ही मास्क पहने हुए नजर आ रहे है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद चेन्नई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ने तुरंत कड़ी कार्रवाई करते हुए ‘कुमारम सिल्क’ नाम की इस साड़ी शॉप को सील कर दिया है।

Read More News: चिराग ने लोक जनशक्ति पार्टी का दृष्टि पत्र ‘बिहार फर्स्‍ट, बिहारी फर्स्‍ट’ जारी किया

देश में लॉकडाउन खत्म होने के साथ-साथ धीरे-धीरे चीजें सामान्य हो रही हैं। वहीं दूसरी ओर लोगों के अंदर से कोरोना का डर खत्म होता जा रहा है। सामने आए वीडियो को देखकर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही है।

Read More News: ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- जनता का विकास, जनता की सेवा, यही हमारी प्राथमिकता है.


लेखक के बारे में