BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Noida Dog News: लिफ्ट में पालतू कुत्ते को लेकर घुसी महिला, बच्चे ने किया मना तो पार कर दी सारी हदें, अब कैमरे में कैद हुई वारदात

Noida Dog News: लिफ्ट में पालतू कुत्ते को लेकर घुसी महिला, बच्चे ने किया मना तो पार कर दी सारी हदें, अब कैमरे में कैद हुई वारदात

Noida Dog News

Noida Dog News

Dageshwar Dewangan
Published: 20 Feb 2025 | 10:25 amModified: 20 Feb 2025 | 10:25 am
HIGHLIGHTS
  1. लिफ्ट में कुत्ता चढ़ाने से मना करने पर महिला ने 8 साल के बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी।
  2. घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
  3. बच्चे के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, सोसाइटी में हंगामा हुआ।

नई दिल्ली: Noida Dog News नोएडा में कुत्तों के काटने की घटनाएं लगातार चर्चा का विषय बन रही हैं। शहर में यह समस्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है, जिससे लोगों के बीच चिंता और तनाव का माहौल बन रहा है। कुछ समय पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सड़क पर रह रहे कुत्तों को खिलाने के लिए लोगों के बीच बहस या मारपीट की स्थिति पैदा हो गई थी। ऐसा ही मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी 2 सोसाइटी से सामने आया है। यहां लिफ्ट में कुत्ते को चढ़ाने से मना करने पर एक महिला ने 8 वर्षीय मासूम बच्चे को लिफ्ट से बाहर खींचकर बेरहमी से पीट दिया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Read More: Big Announce for MP Farmers: धान उत्पादक किसानों की बल्ले-बल्ले.. प्रति हेक्टेयर इतने हजार रुपए खाते में डालेगी सरकार, सीएम ने की घोषणा 

Noida Dog News जानकारी के मुताबिक घटना गौर सिटी 2 के 12th एवेन्यू की बताई जा रही है। दरअसल, 8 साल का बच्चा ट्यूशन से घर लौट रहा था। अपने फ्लैट पर जाने के लिए वो लिफ्ट का सहारा लिया। इसी दौरान एक महिला भी अपने पालतू कुत्ते के साथ लिफ्ट में चढ़ी। तभी बच्च डर गया और महिला से हाथ जोड़कर कुत्ते को लिफ्ट में चढ़ाने से मना करता रहा। लेकिन महिला नहीं मानी और बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी।

Read More: Aaj Sone Chandi Ka Bhav 20 February 2025: फिर बदले सोने-चांदी के दाम.. गहने खरीदने से पहले जान लें आज का नया भाव 

ये पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई और इसी वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला के मारपीट करने के बाद सोसाइटी में हंगामा मच गया। बच्चे के परिजनों ने महिला के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की। काफी देर तक सोसाइटी में भीड़ जमा रही। थाना बिसरख की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराने की कोशिश की। बावजूद इसके, काफी देर तक लोग सोसाइटी के कैंपस में जमा रहे।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: शहर में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ने और उनके प्रति सावधानी न बरतने की वजह से इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dageshwar Dewangan
Dageshwar Dewangan

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

और भी पढ़ें...

Web Title: When the child refused to bring the dog in the lift, the woman beat him brutally

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm