Who is Priyanka Senapati: जासूस ज्योति मल्होत्रा के बाद अब एक और यूट्यूबर प्रियंका सेनापति भी जांच के घेरे में!.. जा चुकी है पाकिस्तान, जानें इसके बारें में
पुरी की रहने वाली इस कंटेंट क्रिएटर के यूट्यूब पर 14,600 सब्सक्राइबर हैं और इंस्टाग्राम पर 20,000 फॉलोअर्स हैं। वह ओडिशा और देश के अन्य हिस्सों में घूमने-फिरने के वीडियो …
Who is Priyanka Senapati
- यूट्यूबर प्रियंका सेनापति पर पाक यात्रा‑संबंध, ज्योति मल्होत्रा से संपर्क को लेकर जांच जारी।
- करतारपुर कॉरिडोर यात्रा वीडियो अपलोड; ओडिशा‑निवासी ट्रैवल व्लॉगर के 14.6k यूट्यूब, 20k इंस्टा फॉलोअर्स।
- प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर सफाई दी, जांच एजेंसियों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
Who is Priyanka Senapati?: नई दिल्ली: पाकिस्तानी अफसरों से संबंध और भारत के खिलाफ जासूसी जैसे आरोपों के चलते हिरासत में ली गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के बाद अब एक महिला यूट्यूबर पर जाँच एजेंसियों ने नजर टेढ़ी कर ली है। इस यूट्यूबर का नाम प्रियंका सेनापति है। प्रियंका भी ट्रेवल वीडियो के लिए मशहूर है। वह भी यूट्यूब पर अपनी यात्रा से जुड़े वीडियो शेयर करती है।
कौन है यूट्यूबर प्रियंका सेनापति?
Read More: अमेरिका के कैलिफोर्निया में बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत, संदिग्ध व्यक्ति की पहचान हुई
शुरुआती जानकारी के मुताबिक़ प्रियंका सेनापति तीन से चार महीने पहले पाकिस्तान के करतारपुर गई थी। एक मशहूर अख़बार के मुताबिक़ प्रियंका की ज्योति से यही दोस्ती हुई थी और फिर वह ज्योति के संपर्क में आई थी। इस बारें में पुरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत अग्रवाल ने कहा कि प्रियंका की सभी एंगल से जांच की जा रही है। एजेंसियां भी ज्योति के साथ उनके संबंधों और करतारपुर कॉरिडोर की उनकी यात्रा की जांच कर रही हैं।
इंस्टाग्राम पर दी सफाई
Who is Priyanka Senapati: इस मामले के बीच, प्रियंका सेनापति ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था, "ज्योति मेरी सिर्फ एक दोस्त थी, और मैं यूट्यूब के जरिए उसके संपर्क में आई थी। मुझे ऐसी किसी भी बात की जानकारी नहीं थी जिसका उस पर आरोप लगाया गया है। अगर मुझे पता होता कि वह दुश्मन पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रही है, तो मैं उसके संपर्क में नहीं होती।" उसने लिखा, "अगर कोई जांच एजेंसी क्रॉस-क्वेश्चन करना चाहती है, तो मैं पूरा सहयोग दूंगी। राष्ट्र सर्वोपरि है। जय हिंद।"
Read Also: नेपाल: ‘सागरमाथा संवाद’ में पर्वतीय पारिस्थितिकी तंत्र को बचाने के लिए कदम उठाने का आह्वान किया गया
प्रियंका सेनापति कौन हैं?
पुरी की रहने वाली इस कंटेंट क्रिएटर के यूट्यूब पर 14,600 सब्सक्राइबर हैं और इंस्टाग्राम पर 20,000 फॉलोअर्स हैं। वह ओडिशा और देश के अन्य हिस्सों में घूमने-फिरने के वीडियो पोस्ट करती हैं। 25 मार्च को प्रियंका सेनापति ने अपने यूट्यूब चैनल 'Prii_vlogs' पर "पाकिस्तान में उड़िया लड़की | करतारपुर कॉरिडोर गाइड | उड़िया व्लॉग" नाम से पाकिस्तान की अपनी यात्रा का वीडियो पोस्ट किया था।
Puri, Odisha: YouTuber Priyanka Senapati from Puri is under police investigation for her links with Haryana YouTuber Jyoti Malhotra, arrested for alleged espionage for Pakistan. A team led by Puri City DSP searched her residence in Kalika Devi Sahi. pic.twitter.com/Q5pLpikmmK
— IANS (@ians_india) May 18, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उनकी पाकिस्तान‑करतारपुर यात्रा व यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से मित्रता के चलते एजेंसियां संबंध‑पुष्टि कर रही हैं।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Who is Priyanka Senapati? Contact with spy Jyoti Malhotra revealed, investigation to be done

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm