अमेरिका के कैलिफोर्निया में बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत, संदिग्ध व्यक्ति की पहचान हुई
अमेरिका के कैलिफोर्निया में बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत, संदिग्ध व्यक्ति की पहचान हुई
पाम स्प्रिंग्स (अमेरिका), 18 मई (एपी) कैलिफोर्निया के पाम स्प्रिंग्स शहर में शनिवार को एक क्लिनिक के बाहर हुए बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी और कहा कि एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की गई है।
अधिकारियों ने रविवार को बताया कि घटना में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान 25 वर्षीय एडवर्ड बार्टकुस के रूप में हुई है। उन्होंने संदेह जताया कि एडवर्ड ने ही विस्फोट की घटना को अंजाम दिया।
संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने इसे ‘‘योजनाबद्ध आतंकवादी कृत्य’’ करार दिया है।
एफबीआई के लॉस एंजिलिस कार्यालय के प्रमुख अकील डेविस ने बताया कि इस क्लिनिक को जानबूझकर निशाना बनाया गया। हालांकि, उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि अधिकारियों ने इसके आतंकवादी हमला होने का निष्कर्ष किस आधार पर निकाला।
पाम स्प्रिंग्स पुलिस प्रमुख एंडी मिल्स ने इसे “जानबूझकर की गई हिंसा” बताया।
पाम स्प्रिंग्स शहर के अनुसार, धमाका सुबह 11 बजे नॉर्थ इंडियन कैनियन ड्राइव के पास हुआ और लोगों को इलाके से दूर रहने की सलाह दी गई।
'अमेरिकन रिप्रोडक्टिव सेंटर्स' क्लिनिक को चलाने वाले डॉ. माहेर अब्दल्लाह ने पुष्टि की कि उनका क्लिनिक क्षतिग्रस्त हुआ है। उन्होंने बताया कि सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं।
एपी
शफीक संतोष
संतोष
लेखक के बारे में
Web Title: अमेरिका के कैलिफोर्निया में बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत, संदिग्ध व्यक्ति की पहचान हुई
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›इस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान
02 Oct 2026 | 1:10 amविमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया
02 Oct 2026 | 1:00 amगोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की
02 Oct 2026 | 12:57 amनेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार
02 Oct 2026 | 12:50 amफ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
02 Oct 2026 | 12:17 amपाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया
01 Oct 2026 | 11:59 pmइंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:01 pmकैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल
01 Oct 2026 | 10:27 pm