Delhi Assembly Election 2025: केजरीवाल का सनसनीखेज दावा.. भाजपा-कांग्रेस साथ साथ लड़ रहे चुनाव, दोनों पार्टियों को न करें वोट
भाजपा और कांग्रेस साथ-साथ, दोनों में से किसी को भी वोट न दें : केजरीवाल
Who will win the Delhi Assembly elections?
- दिलचस्प हुआ दिल्ली राज्य का विधानसभा चुनाव
- पूर्व सीएम ने बोला भाजपा-कांग्रेस पर तीखा हमला
- पांच फरवरी को दिल्ली में डाले जायेंगे वोट
Who will win the Delhi Assembly elections? : नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस पर दिल्ली में उनकी पार्टी को सत्ता से बेदखल करने के एक-दूसरे से हाथ मिलाने के आरोप लगाया। बाहरी दिल्ली के किराड़ी में समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ एक रोड शो को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने लोगों से कहा कि भाजपा या कांग्रेस दोनों में से किसी को भी वोट देना एक जैसा ही होगा।
‘आप’ प्रमुख ने कहा, “इस बार भाजपा और कांग्रेस के बीच “इलू-इलू” चल रहा है और दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रेस को वोट देने का मतलब है भाजपा को वोट देना। गलत बटन न दबाएं, वरना आपका जीवन बेहद कष्टदायी हो जाएगा।” पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की मुफ्त पानी, स्वास्थ्य सेवा और महिलाओं के लिए बस यात्रा जैसी योजनाओं का बखान करते हुए दावा किया कि दिल्ली में भाजपा के सत्ता में आते ही ये सौगातें खत्म हो जाएंगी।
Who will win the Delhi Assembly elections? : नई दिल्ली: उन्होंने दावा किया कि ये योजनाएं परिवारों की सालाना 25,000 रुपये से अधिक बचाने में मदद करती हैं। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) का हिस्सा होने के बावजूद सपा, तृणमूल कांग्रेस सहित कई प्रमुख दल दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बजाय ‘आप’ का समर्थन कर रहे हैं।
‘आप’ ने किराड़ी में अनिल झा को मैदान में उतारा है, जिनका मुकाबला भाजपा के बजरंग शुक्ला और कांग्रेस के राजेश गुप्ता से है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पांच फरवरी को होगा, जबकि मतगणना आठ फरवरी को की जाएगी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी 2025 को होंगे और मतगणना 8 फरवरी को की जाएगी।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Who will win the Delhi Assembly elections?, Don't vote for either BJP and Congress together: Kejriwal

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm