Raigarh Nagar Nigam Candidates: यहां महापौर के 9 तो पार्षदों के 171 उम्मीदवार मैदान में.. नहीं माने नाराज निर्दलीय तो बिगड़ जाएगा भाजपा-कांग्रेस का समीकरण
अब सभी की निगाहें नाम वापसी की अंतिम तारीख पर टिकी हैं। यदि निर्दलीय प्रत्याशी अपनी उम्मीदवारी बरकरार रखते हैं, तो यह चुनाव भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए कड़ी …

Raigarh Nagar Nigam Candidates
- रायगढ़ नगर निगम का चुनाव होगा रोचक
- महापौर के लिए 9 प्रत्याशी मैदान में
- सिर्फ दो उम्मीदवारों ने वापस लिया नाम
Raigarh Nagar Nigam Candidates : रायगढ़: रायगढ़ नगर निगम चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों की बड़ी संख्या ने भाजपा और कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस सीट पर मेयर पद के लिए भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के अलावा छह निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में हैं। वहीं, 48 वार्डों के पार्षद पद के लिए कुल 171 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है।
रायगढ़ नगर निगम चुनाव 2025
Read More: महाराष्ट्र: धस ने जिला परिषद की बैठक में अजित पवार के सामने मुंडे पर लगे आरोपों का मुद्दा उठाया
171 उम्मीदवार मैदान में
नामांकन प्रक्रिया के बाद स्क्रूटनी में केवल दो आवेदन निरस्त किए गए हैं, जिससे अब 171 उम्मीदवार चुनावी मुकाबले में बने हुए हैं। निर्दलीय प्रत्याशियों की इतनी बड़ी संख्या ने दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों की चिंता बढ़ा दी है। यदि नाराज कार्यकर्ता नाम वापस नहीं लेते हैं, तो यह भाजपा और कांग्रेस के लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति उत्पन्न कर सकता है।
Raigarh Nagar Nigam Candidates : 2014 के नगर निगम चुनावों में निर्दलीय प्रत्याशी ने मेयर पद पर जीत दर्ज की थी, जबकि बसपा सहित नौ निर्दलीय पार्षद भी चुनाव जीतकर आए थे। इससे भाजपा और कांग्रेस दोनों के राजनीतिक समीकरण प्रभावित हुए थे। इसी इतिहास को देखते हुए, इस बार भी दोनों दल डैमेज कंट्रोल की रणनीति पर काम कर रहे हैं।
नाराज हैं कार्यकर्ता
कांग्रेस लगातार नाराज कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रही है और उन्हें मनाने के प्रयास में जुटी हुई है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि जो कार्यकर्ता असंतुष्ट होकर निर्दलीय रूप से मैदान में उतरे हैं, उन्हें समझाकर नामांकन वापस लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कांग्रेस का मानना है कि जनता ने निर्दलीय मेयर और कांग्रेस सरकार दोनों का कार्यकाल देखा है और इस बार विकास को प्राथमिकता देते हुए कांग्रेस को समर्थन देगी।
Raigarh Nagar Nigam Candidates : दूसरी ओर, भाजपा भी अपनी रणनीति पर काम कर रही है और कार्यकर्ताओं की नाराजगी को नकार रही है। पार्टी के अनुसार, टिकट वितरण में देरी के कारण कई कार्यकर्ताओं ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन अब वे अपने आवेदन वापस ले रहे हैं। भाजपा का दावा है कि निर्दलीय प्रत्याशियों से उसे कोई विशेष खतरा नहीं है और पार्टी पूरी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेगी।
Read Also: अमेरिका : 64 लोगों को ले जा रहा यात्री विमान सेना के हेलीकॉप्टर से टकराया, कई के मरने की आशंका
अब सभी की निगाहें नाम वापसी की अंतिम तारीख पर टिकी हैं। यदि निर्दलीय प्रत्याशी अपनी उम्मीदवारी बरकरार रखते हैं, तो यह चुनाव भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए कड़ी परीक्षा साबित हो सकता है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: कुल 171 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें 6 निर्दलीय मेयर पद के लिए हैं।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Raigarh Nagar Nigam Candidates, 9 candidates for mayor and 171 candidates for councillors are in the fray
Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm