प्रेग्नेंट पत्नी ने पति के साथ किया ऐसा कुछ ,खानी पड़ी जेल की हवा

Ads

प्रेग्नेंट पत्नी ने पति के साथ किया ऐसा कुछ ,खानी पड़ी जेल की हवा

  •  
  • Publish Date - September 24, 2018 / 08:06 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:33 PM IST

नई दिल्ली। राजधानी  दिल्ली में एक गर्भवती पत्नी ने किस के दौरान अपने पति की पूरी आधी जीभ काट दी जिसके बाद पति को अस्पताल में भर्ती किया गया है वहीं पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है। 

ये भी पढ़ें –प्रधानमंत्री ने किया सिक्किम के पहले एयरपोर्ट का उदघाटन

 

 पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार रात की है जहां बाहरी दिल्ली के रनहोला इलाके में  युवक की 22 वर्षीय पत्नी ने इस कृत्य को अंजाम दिया है। इस विषय पर आस पास के  लोगों  का कहना है कि महिला को लगता था कि उसका पति अच्छा नहीं दिखता है.  इसलिए वह खुश नहीं थी. पुलिस ने कहा कि उनकी अक्सर लड़ाई होती थी. कुछ समय पहले ही युवक का गर्भवती पत्नी से झगड़ा हुआ था लेकिन बाद में दोनों में मिलाप हो गया. मगर जब उन्होंने किस किया तो महिला ने उसकी तकरीबन आधी जीभ काट दी। 

ये भी पढ़ें –मदमस्त हाथियों को पहनाया गया रेडियोकालर, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

पुलिस को पीड़ित के पिता ने सूचित किया. व्यक्ति का सफदरजंग अस्पताल में ऑपरेशन किया गया है, लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक, यह कहना मुश्किल है कि क्या वह दोबारा बोल पाएगा या नहीं. पुलिस ने बताया कि महिला को भारतीय दंड संहिता की धारा 326 (जानबूझकर किसी गंभीर हथियार या माध्यम से गंभीर चोट पहुंचना) के तहत गिरफ्तार किया गया है. इस धारा के तहत उम्र कैद तक की सजा हो सकती है. उन्होंने कहा कि महिला आठ महीने की गर्भवती है और उसे हिरासत में ले लिया गया है. दंपति की 20 नवंबर 2016 को शादी हुई थी. 

वेब डेस्क IBC24