BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Pahalgam attack: ‘आपकी जिंदगी जिंदगी है, हमारी जिंदगी जिंदगी नहीं है?’ अंतिम संस्कार में पहुंचे केंद्रीय मंत्री पर भड़की मृतक की पत्नी, देखें वीडियो

Pahalgam attack: ‘आपकी जिंदगी जिंदगी है, हमारी जिंदगी जिंदगी नहीं है?’ अंतिम संस्कार में पहुंचे केंद्रीय मंत्री पर भड़की मृतक की पत्नी, देखें वीडियो

Pahalgam attack

Pahalgam attack

Dageshwar Dewangan
Published: 24 Apr 2025 | 4:16 pmModified: 24 Apr 2025 | 4:16 pm
HIGHLIGHTS
  1. पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 लोग मारे गए, जिनमें तीन गुजरात के थे।
  2. शीतलबेन ने केंद्रीय मंत्री से सरकार और सुरक्षा एजेंसियों की लापरवाही पर सवाल उठाए।
  3. केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए, जैसे सिंधु जल समझौते को रोकना और वीजा रद्द करना।

नई दिल्ली: Pahalgam attack जम्मूकश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत हो गई है। जिसके बाद पूरे देश में आक्रोश को माहौल बना हुआ है। मृतकों में तीन गुजरात के निवासी भी शामिल है। इनमें सूरत के शैलेशभाई कलथिया भी थे। जिनमें तीन लोग गुजरात के थे। इन तीनों में से एक शैलेशभाई कलथिया भी थे, जिनका हाल ही में अंतिम संस्कार किया गया। शैलेशभाई की पत्नी शीतलबेन ने हमले के बाद केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की, और इस दौरान उनका गुस्सा साफ़ तौर पर सामने आया।

Read More: Pahalgam Terror Attack Victims: 'मेरे पति का सिर मेरी गोद में था और मैं कुछ नहीं कर सकी..' शैलेश कलथिया की पत्नी ने सुनाई भयावह मंजर की कहानी 

Pahalgam attack शीतलबेन ने अपने दुख और गुस्से को सरकार और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "पहलगाम में कोई सेना, कोई पुलिस नहीं थी। मैं मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन कोई नहीं आया। इतना बड़ा पर्यटन स्थल होने के बावजूद वहां कोई मेडिकल कैंप नहीं था। आप लोग जनता के टैक्स से हेलिकॉप्टर में घूमते हैं आपकी जिंदगी जिंदगी है, टैक्स देने वालों की जिंदगी जिंदगी नहीं है?'

Read More: Owaisi on Terror Attack: ओवैसी ने उठाया पर्यटकों के सुरक्षा में चूक का सवाल.. पूछा, 'कैसे सीमा पार आये आतंकी, कौन लेगा इसकी जिम्मेदारी?'

शीतलबेन का यह गुस्सा सुनकर केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल चुपचाप सिर झुकाए उनकी बातें सुनते रहे। बाद में पाटिल ने उन्हें आश्वासन दिया, "हां बहन, जरूर, हम आपको न्याय दिलाएंगे इस पर शीतलबेन ने कहा, 'बिल्कुल नहीं। हमें अब सरकार पर भरोसा नहीं है। पहले भरोसा था, इसलिए हम पहलगाम गए थे।'

Read More: Pahalgam Terror Attack Update: संदिग्ध आतंकियों की सूचना देने वालों को मिलेगा 20-20 लाख का इनाम, पुलिस ने की घोषणा 

आपको बता दें कि मंगलवार को पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरा देश आक्रोश में है। वहीं दूसरी ओर हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाने का फैसला किया है। सरकार ने पाकिस्तान से सिंधु जल समझौता फिलहाल रोक दिया गया है और साथ ही अटारी बॉर्डर पर चेक पोस्ट को भी बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही पाकिस्तानियों का वीजा रद्द कर दिया गया है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें तीन लोग गुजरात के निवासी थे।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dageshwar Dewangan
Dageshwar Dewangan

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

और भी पढ़ें...

Web Title: Wife of Pahalgam attack victim gets angry at Union Minister who attended the funeral

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm