जरूरत पड़ी तो टीडीबी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाएंगे : केरलम देवस्व ओम मंत्री

जरूरत पड़ी तो टीडीबी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाएंगे : केरलम देवस्व ओम मंत्री

जरूरत पड़ी तो टीडीबी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाएंगे : केरलम देवस्व ओम मंत्री
Modified Date: September 24, 2026 / 03:04 pm IST
Published Date: September 24, 2026 3:04 pm IST

तिरुवनंतपुरम, 24 सितंबर (भाषा) केरलम के देवस्वओम एवं स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने बृहस्पतिवार को कहा कि यदि श्रद्धालुओं के हित प्रभावित होते हैं तो वह त्रावणकोर देवस्वओम बोर्ड (टीडीबी) के खिलाफ कड़ा रुख अपनाएंगे।

मुरलीधरन ने हाल ही में शबरिमला मंदिर के खुले रहने के दौरान ‘अरावण’ प्रसादम की कमी का हवाला दिया।

मंत्री ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उन्होंने शबरिमला के लिए एक समर्पित अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) नियुक्त किया है और वह प्रसादम बनाने में इस्तेमाल होने वाले गुड़ एवं नारियल तेल जैसे कच्चे माल के भंडार की पूरी जानकारी जुटाने के लिए वहां जाएंगे।

उन्होंने कहा कि यह कदम कच्चे माल की कमी के दावों के बाद उठाया जा रहा है और एडीएम की रिपोर्ट के आधार पर सरकार आगे के कदम उठाएगी।

मंत्री ने आगे कहा, ‘‘जहां कड़ा रुख अपनाने की जरूरत होगी, मैं वह अपनाऊंगा। मैं किसी को भी श्रद्धालुओं के साथ खिलवाड़ नहीं करने दूंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर श्रद्धालुओं को अरावण और अप्पम सही तरीके से उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो कड़ा रुख अपनाना होगा।’’

उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने उन्हें कड़ा रुख नहीं अपनाने के लिए नहीं कहा है।

मुरलीधरन ने कहा कि सतीशन इस साल 18 अक्टूबर से 16 नवंबर के बीच चलने वाले ‘तुला मासम’ के दौरान शबरिमला जाएंगे।

भाषा रंजन नरेश

नरेश


लेखक के बारे में