केरल में पलक्कड़ के पास पथराव की घटना में वंदे भारत ट्रेन की खिड़की क्षतिग्रस्त
केरल में पलक्कड़ के पास पथराव की घटना में वंदे भारत ट्रेन की खिड़की क्षतिग्रस्त
पलक्कड़, 11 अप्रैल (भाषा) केरल के पलक्कड़ में पत्थर फेंके जाने की घटना में एर्नाकुलम से बेंगलुरु जा रही वाली वंदे भारत ट्रेन की एक खिड़की मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को शाम करीब साढ़े चार बजे पलक्कड़ जिले में पराली के पास हुई।
अधिकारी ने कहा, “इस घटना में किसी को चोट नहीं आई लेकिन ट्रेन की एक खिड़की मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गई।”
उन्होंने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अधिकारी ने कहा, ‘‘जांच के तहत जीआरपी और आरपीएफ की टीम पराली में मौजूद हैं।’’
उन्होंने कहा कि हो सकता है कि पत्थर मानसिक रूप से परेशान या नशे में धुत किसी व्यक्ति द्वारा फेंका गया हो।
भाषा प्रचेता नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


