Jabalpur Atul Chaurasia BJP Case : 6 महीने जेल, अब फर्जी दस्तावेज का खेल! पूर्व बीजेपी नेता पर लगे रेप के आरोप में नया मोड़, मां-बेटे ने मिलकर खोले युवती के राज

जबलपुर में बीजेपी नेता अतुल चौरसिया के खिलाफ रेप केस में नया मोड़ आया, जहां उनकी मां ने धमकाने के आरोपों को खारिज करते हुए ब्लैकमेलिंग का दावा किया।

Jabalpur Atul Chaurasia BJP Case : 6 महीने जेल, अब फर्जी दस्तावेज का खेल! पूर्व बीजेपी नेता पर लगे रेप के आरोप में नया मोड़, मां-बेटे ने मिलकर खोले युवती के राज

Jabalpur Atul Chaurasia BJP Case / Image Source : IBC24


Reported By: Dharam Goutam,
Modified Date: April 11, 2026 / 05:05 pm IST
Published Date: April 11, 2026 3:53 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रेप और देह व्यापार केस में नया मोड़।
  • नेता की मां ने धमकाने के आरोपों को बताया झूठा।
  • युवती पर ब्लैकमेलिंग और फर्जी दस्तावेज के आरोप।

जबलपुर : Jabalpur Atul Chaurasia BJP Case मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया पर लगे रेप और देह व्यापार के आरोपों का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में युवती द्वारा नेता की मां पर धमकाने के आरोपों को अतुल चौरसिया और उनकी माँ ने बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया। इस पूरे मामले में अतुल चौरसिया अपनी मां के साथ एसपी ऑफिस पहुंचे और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

BJP Leader Blackmailing Allegations क्या है पूरा मामला?

दरअसल, कुछ महीने पहले असम की एक युवती ने अतुल चौरसिया और एक अन्य युवक पर दुष्कर्म और देह व्यापार में धकेलने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में अतुल चौरसिया को करीब 6 महीने तक जेल में भी रहना पड़ा था। अब इस मामले में हाल ही में युवती ने बीजेपी नेता की मां पर भी धमकाने के आरोप लगाए थे, लेकिन उनकी मां ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

बीजेपी नेता की माँ ने आरोपों को बताया निराधार

पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया की माँ ने बताया कि जिस दिन युवती ने उन पर धमकाने का आरोप लगाया था, उस दिन वह अपने परिवार के साथ Puri में मौजूद थीं। उन्होंने अपने दावे के समर्थन में रेल यात्रा के टिकट और अन्य दस्तावेज भी पुलिस को सौंपे हैं। इस पूरे मामले में बीजेपी नेता की माँ ने युवती पर पलटवार करते हुए ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि युवती रुपए की मांग कर रही है। बीजेपी नेता की माँ ने आरोप लगाया है कि युवती ने अलग-अलग जगहों के दो आधार कार्ड भी बनवा रखे हैं, जिससे उसके फर्जी तरीके से रहने की बात सामने आ रही है। वहीं, लंबे समय से चर्चाओं में रहे इस मामले को लेकर एडिशनल एसपी ने नेता और उनकी मां द्वारा दिए गए आवेदन पर जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.