Kedarnath Dham Viral Video: बर्फ की चादर से ढका केदारनाथ धाम, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मनमोहक वीडियो, आप भी देखें यहां

Kedarnath Dham Viral Video: तीन दिन से लगातार हो रही बर्फ़बारी के चलते केदारनाथ धाम बर्फ की मोटी चादर से ढक गया है।

Kedarnath Dham Viral Video: बर्फ की चादर से ढका केदारनाथ धाम, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मनमोहक वीडियो, आप भी देखें यहां

Kedarnath Dham Viral Video/Image Credit: X Handle

Modified Date: April 11, 2026 / 05:03 pm IST
Published Date: April 11, 2026 4:50 pm IST
HIGHLIGHTS
  • केदारनाथ धाम में पिछले तीन दिनों से लगातार बर्फ़बारी हो रही है।
  • लगातार हो रही बर्फ़बारी के चलते केदारनाथ धाम बर्फ की मोटी चादर से ढक गया है।
  • बर्फ से ढके हुए केदारनाथ धाम का सुंदर नजारा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Kedarnath Dham Viral Video: रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम में पिछले तीन दिनों से लगातार बर्फ़बारी हो रही है। लगातार हो रही बर्फ़बारी के चलते केदारनाथ धाम बर्फ की मोटी चादर से ढक गया है। बर्फ से ढके हुए केदारनाथ धाम का सुंदर नजारा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ रुद्रप्रयाग प्रशासन रास्तों को साफ़ करने और सेवाओं को सुचारू बनाने के लिए प्रयास कर रहा है, ताकि यात्रा शुरू होने पर तीर्थयात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

अंतिम चरण में है केदारनाथ धाम यात्रा की तैयारियां

Kedarnath Dham Viral Video: आपकी जानकरी के लिए बता दें कि, केदारनाथ धाम की यात्रा 22 अप्रैल से शुरू होगी। (Kedarnath Dham Viral Video) यात्रा शुरू होने से पहले प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। यात्रा व्यवस्थाओं की तैयारी को जिलाधिकारी विशाल मिश्रा और पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने शुक्रवार को रुद्रा कामप्लेक्स में सयुक्त पत्रकार वार्ता की। जिलाधिकारी ने बताया कि अब तक 4 लाख 73 हजार 168 श्रद्धालु केदारनाथ के लिए पंजीकरण कर चुके हैं।

वहीं जानकारी सामने आई है कि, सोनपपरयाग में पंजीकरण केंद्र पूरी तरह तैयार है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि, स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सुलभ संस्था के 245 और नगर निकायों के 200 से अधिक पर्यावरण मित्र तैनात किए गए हैं। इतना ही नहीं कूड़ा प्रबंधन, शौचालय और साफ-सफाई पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। आवास व्यवस्था के तहत करीब 50 प्रतिशत होटल पहले ही बुक हो चुके हैं। हेली सेवाओं के लिए गुप्तकाशी और शेरसी से 2-2 तथा फाटा से 4 सेवाएं संचालित होंगी।

तेजी से हो रहे मरम्मत कार्य

Kedarnath Dham Viral Video: सिरोहबगड़ से गौरीकुंड तक सड़क और यातायात को लेकर तेजी से मरम्मत कार्य चलाया जा रहा है। (Kedarnath Dham Viral Video)  जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, पेयजल, बिजली और संचार व्यवस्थाओं को भी मजबूत किया गया है। इस साल वीडियो और रील बनाना भी मंदिर परिसर क्षेत्र में प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने कहा प्रशासन का लक्ष्य इस बार की यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाना है।

यात्रा के लिए बनाए गए 3 सुपर जोन और 17 जोन

Kedarnath Dham Viral Video: पुलिस अधीक्षक ने नीहारिका तोमर बताया कि, केदारनाथ यात्रा के लिए 3 सुपर जोन, 17 जोन और 47 सेक्टर बनाए गए हैं। मोबाइल पेट्रोलिंग, बैरिकेडिंग, शटल सेवा और पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई है ताकि जाम की समस्या न हो। सुरक्षा के तहत बाहरी लोगों का सत्यापन अभियान जारी है और अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। (Kedarnath Dham Viral Video)  अवैध शराब पर रोक पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। साइबर ठगी रोकने के लिए 300 से अधिक फर्जी वेबसाइट और पेज बंद कराए जा चुके हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.