Shehbaz Sharif-JD Vance Meeting: शांति वार्ता से पहले अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मिले शहबाज शरीफ, मुलाकात के बाद पाकिस्तानी पीएम ने दिया ये बड़ा बयान
Shehbaz Sharif-JD Vance Meeting: शांति वार्ता की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की।
Shehbaz Sharif-JD Vance Meeting/Image Credit: @PakPMO X Handle
- इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की औपचारिक शुरुआत हो गई है।
- शांति वार्ता की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की।
- अमेरिकी उपराष्ट्रपति के साथ विशेष दूत स्टीव विटकॉफ़ और जेरेड कुशनर भी मौजूद थे।
मुलाकात में कौन-कौन रहा मौजूद?
अमेरिकी उपराष्ट्रपति के साथ विशेष दूत स्टीव विटकॉफ़ और जेरेड कुशनर भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री के साथ उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री सीनेटर मोहम्मद इशाक डार, तथा गृह मंत्री सीनेटर सैयद मोहसिन रज़ा नकवी मौजूद थे। दोनों प्रतिनिधिमंडलों की रचनात्मक रूप से जुड़ने की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए, प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि ये वार्ताएँ इस क्षेत्र में स्थायी शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होंगी। (Shehbaz Sharif-JD Vance Meeting) प्रधानमंत्री ने दोहराया कि पाकिस्तान इस क्षेत्र में स्थायी शांति की दिशा में प्रगति करने में दोनों पक्षों को अपनी सहायता जारी रखने के लिए तत्पर है।
Islamabad April 11 ,2026
As the Islamabad Talks commenced today, the Prime Minister of Pakistan, Muhammad Shehbaz Sharif held a meeting with His Excellency JD Vance, Vice President of the United States of America.
The U.S. Vice President was assisted by Special Envoy Steve… pic.twitter.com/XcH5x1VlHl
— Prime Minister’s Office (@PakPMO) April 11, 2026
ईरानी प्रतिनिधिमंडल से भी शहबाज शरीफ ने की मुलाकात
Shehbaz Sharif-JD Vance Meeting: पाकिस्तान सरकार ने कहा कि, वह दोनों देशों के बीच स्थायी शांति के लिए बातचीत को आगे बढ़ाने में मदद करता रहेगा। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच सीधे संवाद कराने की कोशिश कर रहा है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इससे पहले शहबाज शरीफ ने ईरानी प्रतिनिधिमंडल से भी अलग से मुलाकात की थी। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि, अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत सीधे होगी या फिर पहले की तरह परोक्ष रूप से। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान पूरी कोशिश कर रहा है कि दोनों देश आमने-सामने बैठकर बातचीत करें। (Shehbaz Sharif-JD Vance Meeting) अगर ऐसा होता है तो इसे बड़ी कूटनीतिक सफलता माना जाएगा। बताया जा रहा है कि शुरुआत में दोनों पक्ष प्रतीकात्मक रूप से हाथ मिलाकर बातचीत शुरू कर सकते हैं या फिर किसी पाकिस्तानी मध्यस्थ की मौजूदगी में वार्ता हो सकती है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Gwalior Medical College Scam : पैसे दो और डॉक्टर बनो! एक दिन भी नहीं आया कॉलेज.. उसे दे दी MBBS की डिग्री, इन कॉलेजों के कारनामे से दिल्ली तक मचा हड़कंप
- Kedarnath Dham Viral Video: बर्फ की चादर से ढका केदारनाथ धाम, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मनमोहक वीडियो, आप भी देखें यहां
- DA Hike Latest News: सरकारी कर्मचारियों को एक और तोहफा, महंगाई भत्ते में हुई ताबड़तोड़ बढ़ोतरी, सैलरी में आएगा बंपर उछाल

Facebook


