डॉक्टरों की दारुपार्टी, एंबुलेंस में भरकर आई शराब

डॉक्टरों की दारुपार्टी, एंबुलेंस में भरकर आई शराब

डॉक्टरों की दारुपार्टी, एंबुलेंस में भरकर आई शराब
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: December 26, 2017 11:48 am IST

मरीजों के लिए एंबुलेंस टाइम पर पहुंचे या ना पहुंचे लेकिन डाक्टरों की शराब पार्टी में एंबुलेंस मदिरा लेकर सही वक्त पर पहुंच गई. यहां रशियन डांसरों की मौजूदगी ने शाम को और रंगीन बना दिया.  

 

एंबुलेंस में भरकर आई शराब

A post shared by Abhishek Mishra (@abhi_sayz) on

 

मौका था मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में 1992 बैच के डाक्टर्स के सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन. जिसमें ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन 1992 बैच के डाक्टरों ने जमकर गदर मचाई.

 

डॉक्टरों की दारुपार्टी !

A post shared by Abhishek Mishra (@abhi_sayz) on

भयंकर ठंड में यहां पर रशियन डांसरों के नाच पर डॉक्टरों ने जमकर ठुमके लगाए. इतना ही नहीं जिन वाहनों में मरीजों को अस्पतालों तक पहुंचाया जाता है उनमें मेडिकल कॉलेज के परिसर में शराब ढोकर लाई गई। मेडिकल कालेज परिसर में इस दौरान जमकर धमाल हुआ.

 

डॉक्टरों की दारुपार्टी !

A post shared by Abhishek Mishra (@abhi_sayz) on

खुले आसमान में शराब के जाम छलके, नाच-गाना हुआ. मनोरंजन के लिए रशियन डांसरों का डांस भी रखा गया और इस सबके बीच मरीजों से जुड़े संसाधन शराब ढोने में लगाये गये।

 

डॉक्टरों की दारूपार्टी !

A post shared by Abhishek Mishra (@abhi_sayz) on

चिकित्सा के मंदिर मे सरेआम मदिरापान ने मर्यादाओं को तार-तार कर दिया। लाला लाजपत राय मेडिकल कालेज के 1992 बैच की रजत जयंती मे विदेशी महंगी शराब परोसी गई। अपने वरिष्ठों के सामने डाक्टरो ने न सिर्फ जमकर शराब पी, बल्कि कैपस मे मारपीट भी हो गई। 

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में