हरियाणा के अंबाला में सड़क हादसे में महिला और 11 साल के बेटे की मौत

Ads

हरियाणा के अंबाला में सड़क हादसे में महिला और 11 साल के बेटे की मौत

  •  
  • Publish Date - January 16, 2023 / 07:29 PM IST,
    Updated On - January 16, 2023 / 07:29 PM IST

अंबाला, 16 जनवरी (भाषा) हरियाणा के अंबाला-जगाधरी राजमार्ग पर सोमवार को एक कार के एक ट्रक से टकरा जाने से एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान पूनम (42) और उसके बेटे अकुल (11) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि यमुनानगर निवासी शशि कुमार लुधियाना के मछीवाड़ा से अपने परिवार के सदस्यों के साथ एक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।

पुलिस के अनुसार, कुमार ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार ने ट्रक को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि शशि सहित तीन लोग दुर्घटना में घायल हुए हैं तथा उन्हें चंडीगढ़ के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च ले जाया गया।

भाषा जितेंद्र अविनाश

अविनाश