सरकारी अधिकारियों और फर्जी धमकी भरे ईमेल भेजने के आरोप में महिला गिरफ़्तार

सरकारी अधिकारियों और फर्जी धमकी भरे ईमेल भेजने के आरोप में महिला गिरफ़्तार

सरकारी अधिकारियों और फर्जी धमकी भरे ईमेल भेजने के आरोप में महिला गिरफ़्तार
Modified Date: June 24, 2026 / 08:38 pm IST
Published Date: June 24, 2026 8:38 pm IST

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) देश भर के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, संस्थानों और अन्य हाई-प्रोफाइल प्रतिष्ठानों को 200 से अधिक धमकी भरे ईमेल भेजने के आरोप में 41 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। यह धमकियां जांच में फर्जी साबित हुई थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस साल फरवरी से सिलसिलेवार भेजे गए धमकी भरे ईमेल की तकनीकी जांच के बाद गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाली सीमा लोहुमी को 21 जून को राष्ट्रीय राजधानी से गिरफ्तार कर लिया गया।

नयी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सचिन शर्मा के मुताबिक ईमेल में प्रमुख स्थानों पर बम रखे जाने, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से संबंधित आरोप, भ्रष्टाचार की शिकायतें और अरावली क्षेत्र से जुड़े मुद्दों के बारे में झूठे दावे थे।

उन्होंने कहा कि महिला नौ फरवरी से देश भर के प्रमुख लोगों और संस्थानों को निशाना बनाकर ईमेल भेज रही थी।

शर्मा ने कहा, ‘जांच मुख्य रूप से इन संदेशों को भेजने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे ईमेल खाते पर केंद्रित थी। तकनीकी जांच से खाते से जुड़े एक मोबाइल नंबर की पहचान हुई, जिसे निरंतर निगरानी में रखा गया था।’

अधिकारी ने कहा कि उपकरण लंबे समय तक बंद रहा, जिससे जांच चुनौतीपूर्ण हो गई।

उन्होंने बताया कि 18 जून को एक और धमकी भरा ईमेल सामने आने के बाद जांचकर्ताओं ने अपने प्रयास तेज कर दिए। बाद में तकनीकी निगरानी से संकेत मिला कि संदिग्ध 21 जून को मध्य दिल्ली में गुरुद्वारा बंगला साहिब के पास मौजूद है।

डीसीपी ने बताया कि जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लोहुमी को गुरुद्वारे के बाहर पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि वह लंबे समय से कथित तौर पर ईमेल भेज रही थी। पुलिस ने कहा कि उसके परिवार के सदस्यों के सत्यापन से पता चला कि उसका मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि ईमेल के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इसमें कोई और भी लोग शामिल थे।

भाषा नोमान

नोमान नरेश

नरेश


लेखक के बारे में