महिला ने अपने दो बच्चों के साथ फंदे से लटककर की आत्महत्या

महिला ने अपने दो बच्चों के साथ फंदे से लटककर की आत्महत्या

महिला ने अपने दो बच्चों के साथ फंदे से लटककर की आत्महत्या
Modified Date: December 1, 2022 / 07:27 pm IST
Published Date: December 1, 2022 7:27 pm IST

जयपुर, एक दिसंबर (भाषा) राजस्थान के डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक 25 वर्षीय महिला ने अपने दो बच्चों के साथ घर में फंदे से लटककर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि कंडुला फला छेला खेरवाडा गांव में सुमित्रा (25) ने अपने दो बच्चों नरेश (5) और दीपक (4) के साथ घर का दरवाजा बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि मृतका का पति उदयपुर में मजदूरी करता है। उन्होंने बताया कि परिजनों ने मृतका के पति पर हत्या करने का संदेंह जाहिर किया है।

उन्होंने बताया कि तीनों को शुक्रवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जायेगा। इस संबध में परिजनों की दर्ज शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

भाषा कुंज संतोष

संतोष


लेखक के बारे में