एक लाख लौटाने के बाद भी परेशान कर रहा था फाइनेंसर, युवती ने कर ली खुदकुशी, 10 प्रतिशत ब्याज पर लिए थे 70 हजार

एक लाख लौटाने के बाद भी परेशान कर रहा था फाइनेंसर, युवती ने कर ली खुदकुशी, 10 प्रतिशत ब्याज पर लिए थे 70 हजार

एक लाख लौटाने के बाद भी परेशान कर रहा था फाइनेंसर, युवती ने कर ली खुदकुशी, 10 प्रतिशत ब्याज पर लिए थे 70 हजार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: June 13, 2021 3:15 pm IST

होशियारपुर: पंजाब के होशियारपुर में मोहल्ला भगत नगर इलाके में कथित रूप से फाइनेंसरों द्वारा पैसे मांगे जाने से तंग 22 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

Read More: ‘जनता को देशभक्त और देशद्रोही में पहचान करना होगा’, पूर्व CM दिग्विजय सिंह के वायरल ऑडियो पर मंत्री उषा ठाकुर का बड़ा बयान

पुलिस ने कहा कि घटना शनिवार शाम हुई। पीड़ित मनीषा कुमारी ने पिछले साल फाइनेंसरों जतिन्दर कल्याण और मोहित चड्ढा से कथित रूप से प्रतिमाह दस फीसदी ब्याज दर पर 70 हजार रुपये उधार लिये थे। उसने एक लाख रुपये फाइनेंसरों को लौटा दिये थे, फिर भी वह उसका उत्पीड़न कर रहे थे। इससे तंग आकर महिला ने शनिवार को अपने घर में जहर खा लिया। कुमारी को सिविल अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उसे निजी अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई।

Read More: नक्सली कट्टी मोहन राव की मौत, नक्सली संगठन ने बताई दम तोड़ने की वजह

पुलिस ने कहा कि फाइनेंसरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

Read More: बड़ी राहत! लंबे समय बाद आज छत्तीसगढ़ में 10 से कम कोरोना मरीजों की मौत, 459 नए संक्रमितों की पुष्टि


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"