असम के धेमाजी में स्कूल शिक्षक ने पत्नी और दो बच्चों की ‘हत्या’ की

असम के धेमाजी में स्कूल शिक्षक ने पत्नी और दो बच्चों की ‘हत्या’ की

असम के धेमाजी में स्कूल शिक्षक ने पत्नी और दो बच्चों की ‘हत्या’ की
Modified Date: September 2, 2026 / 04:13 pm IST
Published Date: September 2, 2026 4:13 pm IST

गुवाहाटी, दो सितंबर (भाषा) असम के धेमाजी जिले में बुधवार सुबह एक स्कूल के शिक्षक ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी और दो बच्चों की कथित तौर पर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि हमले में उसकी 13 वर्षीय बड़ी बेटी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हमला जोनाई शहर के तेलम बाजार स्थित उनके घर के अंदर हुआ।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है लेकिन आर्थिक तंगी को संभावित कारण माना जा रहा है।

मृतकों की पहचान चिनुआरा बेगम (33), शकील अली (8) और पांच वर्षीय रिजिका बेगम के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि घायल बेटी का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

आरोपी गामचुक प्राइमरी स्कूल में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसके आवास से हथियार बरामद कर लिया गया है।

आरोपी शिक्षक ने पत्रकारों को बताया कि उसने आर्थिक तंगी के कारण यह कदम उठाया।

उसने दावा किया कि उसे हर महीने 10,000 रुपये वेतन मिलता है।

अधिकारी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घर से सबूत जुटाए हैं और आरोपी से पूछताछ जारी है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

भाषा गोला नरेश

नरेश


लेखक के बारे में