प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया

प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया

प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: October 6, 2020 11:57 am IST

नोएडा, छह अक्टूबर ( भाषा) थाना फेस- तीन क्षेत्र के मामूरा गांव में रहने वाली एक महिला की सोमवार रात प्रसव के दौरान मौत हो गई। महिला के परिजनों ने एक चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद से चिकित्सक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

थाना से फेस -3 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र दीक्षित ने मंगलवार को बताया कि मामूरा गांव निवासी रुचि (21 वर्ष) पत्नी कमलेश को प्रसव के लिए सोमवार को मामूरा गांव में स्थित चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया था। प्रसव के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने झोलाछाप बताए जा रहे चिकित्सक के खिलाफ धारा 304- ए के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल चिकित्सक फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

भाषा सं. पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में