महिला सौतेले नाबालिग बेटे के संग भागी

महिला सौतेले नाबालिग बेटे के संग भागी

महिला सौतेले नाबालिग बेटे के संग भागी
Modified Date: April 19, 2026 / 10:35 pm IST
Published Date: April 19, 2026 10:35 pm IST

बीड, 19 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के बीड जिले में एक व्यक्ति ने रविवार को पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई कि उसकी दूसरी पत्नी उसके पहले विवाह से हुए नाबालिग बेटे के साथ भाग गई है । एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह शिकायत कैज पुलिस थाने में दर्ज की गई।

शिकायतकर्ता के अनुसार, उसकी पहली पत्नी से उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। इसमें कहा गया है कि उसने चार साल पहले दूसरी शादी की थी।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि जब वह इस सप्ताह की शुरुआत में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुंबई गया था, तभी उसकी दूसरी पत्नी और उसका नाबालिग बेटा घर से भाग गए।

शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्हें उस समय शक हुआ जब उसके दामाद को हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक सड़क सुरक्षा उल्लंघन के लिए जारी किया गया ई-चालान मिला।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उस व्यक्ति ने निष्कर्ष निकाला कि उसकी दूसरी पत्नी और पहले विवाह से उसका नाबालिग बेटा, उसके दामाद की मोटरसाइकिल लेकर भाग गए हैं।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और महिला तथा नाबालिग को ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं।

भाषा रंजन नरेश

नरेश


लेखक के बारे में